Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी हिन्दुस्तान को अलविदा कहा अंकित ने

युवा पत्रकार अंकित मुत्त्रीजा ने ज़ी ग्रुप के साथ अपनी पारी को विराम दे दिया है। वो जल्द ही एक बड़े संस्थान में अहम ज़िम्मेदारी निभाएंगे।

न्यूज़ 24 से करिअर के संघर्ष-पथ पर चलने वाले अंकित इंडिया न्यूज़ में कंटेंट के मामले में हटकर करने वालों की जमात में शामिल रहे हैं। इसके अलावा एफएमन्यूज़ चैनल (प्रादेशिक) में आउटपुट हेड का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।

रोज़मर्रा की ख़बरों में भी अलग प्रयोग करना अंकित की ख़ास पहचान रही है। ख़ामोशी के साथ काम में जुटे रहने के स्वभाव में ही उन्होंने ज़ी हिन्दुस्तान की स्क्रीन को सजाने में अहम भूमिका निभाई। फिर चाहे फ्रांस से हिन्दुस्तान आए लड़ाकू विमान राफेल का अभिनंदन हो। या फिर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री। कमोबेश मीडिया में हर जगह चलने वाली इस तरह की ख़बरों को बिल्कुल जुदा तरीक़े से पेश कर उन्हें ख़ूब सराहना मिली।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन