Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत में बीबीसी बांग्ला की टीम लीड करेंगे शुभाज्योति घोष!

करीब चौबीस साल तक बीबीसी के साथ जुड़ाव के बाद वरिष्ठ पत्रकार शुभाज्योति घोष की पेशेवर यात्रा ने एक नया मोड़ लिया है। हालांकि बदलाव सिर्फ काग़ज़ों में है, काम और पहचान पहले जैसी ही रहेगी—BBC बांग्ला।

शुभाज्योति घोष ने लिंक्डइन पर बताया है कि अब उनका वेतनदाता बीबीसी नहीं, बल्कि कलेक्टिव न्यूज़रूम (CNR) है। लेकिन वे आगे भी BBC बांग्ला के लिए ही काम करते रहेंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि अब बीबीसी की भारतीय इकाई का संचालन CNR के तहत हो रहा है।

उन्होंने याद किया कि करीब 24 साल पहले वे एक युवा पत्रकार के रूप में लंदन के ऐतिहासिक बुश हाउस में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस से जुड़े थे। सैकड़ों पेस्लिप्स और दो दशकों से ज़्यादा के सफर के बाद अब उनकी भूमिका एक नई जिम्मेदारी के साथ सामने आई है।

भारत में एफडीआई नियमों के चलते बीते कुछ वर्षों में बीबीसी के भारतीय ऑपरेशंस का पुनर्गठन हुआ, जिसके बाद भारतीय भाषाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी कलेक्टिव न्यूज़रूम को दी गई। अब इसी के तहत BBC बांग्ला इंडिया की कमान शुभाज्योति घोष को सौंपी गई है।

नई भूमिका में वे ‘BBC Bangla Team Lead (India)’ के तौर पर भारत स्थित बांग्ला टीम का संपादकीय और प्रशासनिक नेतृत्व करेंगे। उनका साफ लक्ष्य है—पश्चिम बंगाल और भारत के सभी बांग्ला भाषी इलाकों में BBC बांग्ला की पहुंच बढ़ाना।

फिलहाल फोकस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रहेगा, लेकिन आने वाले समय में BBC बांग्ला को टीवी दर्शकों तक ले जाने की योजना भी है। शुभाज्योति घोष को भरोसा है कि अच्छी, भरोसेमंद और स्वतंत्र पत्रकारिता को पसंद करने वाले पाठक और दर्शक इस नई यात्रा में भी उनके साथ बने रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन