Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में लोकल चैनल के पत्रकार ने की आत्महत्या की कोशिश

मुजफ्फरनगर से खबर है कि एक लोकल टीवी चैनल के एक पत्रकार ने पुलिस द्वारा अपनी शिकायत पर कार्रवाई न किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शहर के पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार ने कहा कि पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टीवी चैनल के प्रमुख के अनुसार पीड़ित ने एक सुसाइड नोट में कहा है कि उसकी मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। पिछले हफ्ते इस स्थानीय टीवी चैनल के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कल जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। एसपी श्रवण कुमार ने बताया कि हमले में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।  उधर, इन दोनों घटनाओं के विरोध में पत्रकारों ने यहां के बुढाना चौक पर दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन