Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत के इन बड़े मीडिया संस्थानों के यूट्यूब चैनलों पर ट्रिपल स्ट्राइक, वीडियो अपलोड पर पाबंदी, डिलीट का ख़तरा मंडराया!

यही है स्ट्राइक देने वाला न्यूज़ नेशन वालों को तो इसने सचमुच नंगा कर दिया

अचानक एक रात में ही मीडिया जगत में आया भूचाल…. डिजिटल क्रांति आने के बाद भारत में यूट्यूब का काफी प्रसार हुआ, उसी कड़ी में लगभग सारे छोटे-बड़े मीडिया हाउस भी यूट्यूब पर आ गए। लेकिन पिछला हफ्ता इन्ही यूट्यूब चैनल्स के लिए थोड़ा भारी रहा।

दरअसल यूट्यूब पर स्ट्राइक नाम की एक पॉलिसी है। ये पॉलिसी अलग अलग तरह से किसी भी चैनल को प्रभावित करती है, जैसे कॉम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक, कॉपीराइट स्ट्राइक आदि। कॉम्युनिटी गाइडलाइन क्या चीज़ है, इसके अलग अलग हिस्से आप यूट्यूब पर अच्छे से देख सकते हैं।

बहरहाल… कुछ बड़े मीडिया हाउस ने एक इंटरनेशनल यूट्यूब चैनल की कुछ वीडियो उठा के उसे बिना क्रेडिट दिये धड़ल्ले से इस्तेमाल की। पिछले हफ्ते उस यूट्यूबर ने एक एक करके सबको कॉपीराइट स्ट्राइक भेजना शुरू कर दिया।

किसी को 5 किसी को 6 तो किसी को 8। लगभग हर चैनल को कुछ कुछ स्ट्राइक मिली है।

न्यूज़ नेशन, zee न्यूज़, टाइम्स, न्यूज़18, TV9 जैसे चैनल इसमें शामिल हैं। इनमें से कुछ चैनलों को तो तीन स्ट्राइक अलग अलग जगह से मिली जिसके कारण चैनल लगभग बंद होने की कगार पर है। तीन स्ट्राइक के बाद यूट्यूब कंपनी चैनल को रिमूव कर देती है।

इसी स्ट्राइक के कारण Zee न्यूज़ और न्यूज़ नेशन के यूट्यूब चैनल पर वीडियो भी अपलोड नही हो पा रही है। न्यूज़18 किसी तरह बात संभाले हुए है। इन चैनल्स के यूजर्स की बात करें तो सभी के पास करोड़ों में सब्सक्राइबर्स हैं और मोटी कमाई यूट्यूब से हो जाती है।

अगले कुछ दिनों में कुछ बड़े न्यूज़ चैनलों के यूट्यूब चैनल डिलीट किए जा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन