Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रेस क्लब ऑफ़ गौतमबुद्ध नगर ने ‘मीडिया समिट 2023’ का आयोजन किया!

उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा में प्रेस क्लब ऑफ़ गौतमबुद्ध नगर द्वारा मीडिया समिट 2023 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कई वरिष्ठ पत्रकार, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में मीडिया और राजनीति के बदलते संबंध को लेकर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने वीडियो संदेश के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। अमर उजाला के कंसल्टिंग एडिटर विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि सभी के प्रयासों से नोएडा में राष्ट्रीय स्तर के प्रेस क्लब का सपना जल्द साकार होगा।

सम्मेलन में उपस्थित गौतमबुद्धनगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नोएडा पहले इंडस्ट्रियल सिटी के रूप में विकसित हुई। बाद में यह शिक्षा का बड़ा माध्यम बना। अब मीडिया सिटी के रूप में भी इस शहर को पहचान मिल रही है।

इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि शहर में राष्ट्रीय स्तर के प्रेस क्लब की मांग काफी दिनों से चली आ रही थी। सभी वरिष्ठ पत्रकारों के सहयोग के इस प्रेस क्लब के सपने के जल्द पूरा किया जाएगा।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्ध नगर के गठन को लेकर अपनी बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि नोएडा में राष्ट्रीय स्तर के प्रेस क्लब को लेकर पहली बार इस स्तर पर सकारात्मक पहल हो रही है। मंच का संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर के महासचिव मोहम्मद यूसुफ, सचिव मनीष चौरसिया, कोषाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, मुकुल वाजपेई,अंशुमन यादव, अरविंद उत्तम, दादरी विधायक तेजपाल नागर, UP महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपालकृष्ण अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, यूपी के पूर्व मंत्री मदन चौहान, डीएनए (जी न्यूज) के सीईओ सुशांत मोहन, पीटीआई डिजिटल के संपादक प्रत्यूष रंजन, प्रसार भारती न्यूज सर्विस के सीनियर एडिटर उमानाथ सिंह, भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव एडिटर रजनीकांत सिंह, न्यूज नेशन डिजिटल के संपादक मनोज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आनंद पटेल, टीवी 9 के सीनियर न्यूज एडिटर मनीष रंजन, जनसत्ता के असिस्टेंट एडिटर यशवीर सिंह, नीरज सिंह, पुलक वाजपेयी, एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा, आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, हेलमेट मैन राघवेंद्र, दादी की रसोई के संचालक अनूप खन्ना, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, समाज सेवी महेश सक्सेना, ब्रह्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल अपराजिता दास गुप्ता, यथार्थ हॉस्पिटल के प्रतिनिधि गुल मोहम्मद, नेक्सजेन एनर्जी के पीयूष द्विवेदी, सुशील द्विवेदी, बृजेश तिवारी, पुनीत, दानिश अली, अमित चौधरी, नरेन्द्र भाटी, अश्वविनी, रविंद्र जयंत, हिमांशु बहुगुणा, हिमांशु शुक्ला, डिंपी कालरा, अमित चौबे, आशुतोष झा, ताहिर सैफी, प्रवीण सिंह, नरेन्द्र भाटी आदि मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन