Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

PIB में मीडिया एवं कम्युनिकेशन ऑफिसर बने पत्रकार जयकिशन शर्मा

राजस्थान के पत्रकार जयकिशन शर्मा के बारे में सूचना है कि वे UPSC से सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन पीआईबी में मीडिया एवं कम्युनिकेशन ऑफिसर नियुक्त हो गए है।

राजस्थान में जयकिशन ने दैनिक भास्कर और उसके बाद आज तक जैसे संस्थानों के साथ शानदार पत्रकारिता करते हुए कम समय में ही बड़ी पहचान हासिल की थी। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत लिखते हैं, ‘पत्रकारिता के लिहाज से देखें तो यह सौदा घाटे का है। क्योंकि, जज्बे के साथ पत्रकारिता करना अब कम ही लोगों के बूते की बात है। Jaykishan Sharma ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करते हुए कई बड़ी खबरें की। कई बड़े खुलासे किये। अब इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस में सलेक्शन के बाद वह नई भूमिका में होंगे।

मीडिया के हालात देखें तो उनके फैसले का स्वागत करना जायज लगता है। कुछ ऐसी ही स्थिति 1992-93 में बनी थी। पत्रकारिता छोड़ सरकारी नौकरी का रुख पकड़ने निकल ही रहा था कि Om Saini साहब ने यह कहते हुए रोक लिया कि पत्रकारिता छोड़कर सरकारी नौकरी पकड़ने के तुम्हारे फैसले से मुझे निराशा होगी। और, बॉस के आदेश पर मैनें सरकारी रास्ता बंद कर लिया। लेकिन वह परिस्थिति और थी और आज हालात कुछ अलग। लिहाजा आपको उस राह जाने से रोकने का मन नहीं। अब तो शायद ओम सैनी साहब भी नहीं रोकें। बधाई जयकिशन जी!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन