Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आलोक गुप्ता बने सहारा यूपी-उत्तराखंड के हेड

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और सहारा समय के लंबे समय से ब्यूरो चीफ रहे आलोक गुप्ता को एक बार फिर सहारा प्रबंधन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आलोक गुप्ता को सहारा समय यूपी-उत्तराखंड का हेड बनाया गया है। सहारा ग्रुप ने इसका ऐलान बाकायदा लेटर देकर किया है।

इससे पहले आलोक सहारा समय लखनऊ के ब्यूरो चीफ/एसोसिएट एडिटर थे।

आलोक गुप्ता करीब 22 सालों से सहारा समय में ही हैं। सहारा प्रबंधन के बहुत प्रिय हैं। सहाराश्री सुब्रत राय भी आलोक को बहुत पसंद करते थे। यही वजह है कि आलोक 22 साल से सहारा समय में ही जमे रहे।

जब भी कोई बड़ा इवेंट हुआ, बड़ी घटना हुई, सहारा ग्रुप ने सिर्फ आलोक गुप्ता पर ही भरोसा जताया। अब आलोक गुप्ता को ये नई जिम्मेदारी मिली है। आलोक सहारा को अच्छी तरह जानते हैं। उम्मीद है कि ये सहारा समय यूपी-उत्तराखंड का संचालन सफलता पूर्वक करेंगे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन