Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 भारतवर्ष में पुनीत शर्मा का प्रमोशन, अब ये जिम्मेदारी दी गई

त्रकार पुनीत शर्मा को लेकर सूचना है कि उन्हें टीवी9 भारतवर्ष में प्रमोशन दिया गया है. पुनीत को एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यभार सौंपा गया है.

मूलरूप से हापुड़, यूपी के रहने वाले पुनीत ने आज तक में बतौर क्राइम रिपोर्टर करियर की शुरूआत की थी. लगभग 11साल आज तक में रहने के दौरान स्पेशल करेस्पॉन्डेंट और करीब 6 वर्ष तक एंकरिंग की.

मेरठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर पुनीत ने अलग-अलग राज्यों, जिनमें हिमाचल, गुजरात, हरियाणा तथा उत्तराखंड इत्यादि के चुनावों की बेहतरीन कवरेज कर चुके हैं.

अभी हाल ही में यूपी के बहराइच में उठे भेड़िया के शोर पर वह भेड़िए की मांद तक पहुंच गए थे. इसके अलावा उन्होंने कोरोना महामारी पर बेस्ड एक किताब ‘अनचाही रिपोर्टिंग अनचाहा सफर’ भी लिखी है, जो काफी पसंद की गई थी.

शर्मा के रिपोर्टिंग अनुभवों वाली इस किताब के लिए एक्टर आशुतोष राणा, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन समेत कई फिल्म स्टारों ने शुभकामना संदेश भी दिए थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन