Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की कंप्लेन लेकर थाने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट

कांकेर | छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला कांकेर में एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ थाने में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पत्रकार भ्रष्टाचार और अवैध गैस के भंडारण की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला ने अपने मोहल्ले में अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण और आग लगने की घटना के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाए जाने की नीयत से थाने गए थे. आरोप है कि उनकी बात सुनने की बजाय थाने में मौजूद कांस्टेबल विजय सलाम ने उनके साथ मारपीट की.

इस घटना से प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कमल शुक्ला हमेशा से ही अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. इनपुट है कि कुछ पत्रकारों ने थाना प्रभारी से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था का हाल बदहाल है. पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान गुंडागर्दी का सिलसिला प्रदेश में जारी था, और अब भी गृहमंत्री पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भारी पड़ती दिख रही है.

उधर, जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है, और पत्रकारों के दमन की ये घटनाएं एक गंभीर समस्या बनती जा रही है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन