Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘आप’ वालों ने बीबीसी का इंटरव्यू बीच में रोका, अवध ओझा को ‘गले में पट्टा’ और ‘गुलाम’ जैसे ताने मिल रहे!

कोचिंग संचालक अवध ओझा का एक वीडियो क्लिप वायरल है. यह वीडियो बीबीसी के साथ उनके इंटरव्यू का है. बीबीसी की तरफ से पत्रकार अंशुल सिंह अवध ओझा से सवाल जवाब कर रहे हैं कि तभी अचानक साक्षात्कार रुकवा दिया जाता है. अब इसे लेकर लोग अवध ओझा और आम आदमी पार्टी तथा केजरीवाल को आड़े हाथों ले रहे हैं.

नीचे पढ़ें कुछ कमेंट, उससे पहले यह वीडियो देखें…


संदीप सिंह-

BBC पर अवध ओझा का इंटरव्यू चल रहा था. BBC के पत्रकार ने कोई सवाल ग़लत नहीं किया. AAP के लोगों ने रिकॉर्डिंग रुकवा दी. AAP के ग़ुलाम ओझा जी ग़लत बात है. आपकी आवाज़ AAP तय नहीं करेगी. जवाब है कोई सर अवध ओझा जी.

अनिल यादव-

सर जी ने आज गुरु जी को बता दिया कि अब आपके गले में पट्टा पड़ चुका है, अब आप राजा की तरह नहीं, दरबारी की तरह जीना सीख लीजिए, गुरु जी ने आज तक लाखों Reel में जितनी भी बकैती की है, अगर उसका .1 फीसदी भी स्वाभिमान होगा, तो Sir जी का पट्टा आज ही निकाल के फेंक देंगे, नहीं तो बलवंत राय के टुकड़ों पर जीते रहें..

शुभम शुक्ला-

आपको मैंने बोला था ना उल्टा- सीधा सवाल नहीं चलेगा। रिपोर्ट- सर क्या कोई ऑब्जेक्शनल सवाल पूछा? अवध ओझा जी- अब भैया देखा ये तो पार्टी लाइन डिसाइड करेगी! ये है अभिव्यक्ति? ये है प्रेस की स्वतंत्रता?

गोविंद प्रताप सिंह-

अंशुल सिंह के सवाल सिंपल थे। अवध ओझा ने बीते समय में जो रायता फैलाया था, अंशुल ने उन्हीं बातों से सवाल किए। अरविंद केजरीवाल जी आपकी पार्टी आम आदमी पार्टी के लोगों की क्या समस्या है? इस तरह इंटरव्यू रोकना ग़लत है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन