Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एचटी मीडिया से कुणाल प्रधान और टाइम्स ग्रुप से जॉनी महेश्वरी के बारे में सूचनाएं

मीडिया जगत के बड़े संस्थानों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (HT) के मैनेजिंग एडिटर कुणाल प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पत्रकारिता को अलविदा कहने का फैसला किया है।

करीब 28 वर्षों के अपने शानदार करियर में कुणाल प्रधान ने ‘इंडिया टुडे’, ‘मुंबई मिरर’, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ और ‘रॉयटर्स’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण संपादकीय भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में न सिर्फ न्यूजरूम को दिशा दी, बल्कि संपादकीय स्वरूप को भी नया आकार दिया।

इनपुट है कि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के एडिटर-इन-चीफ आर. सुकुमार ने संस्थान के कर्मचारियों को भेजे एक मेल में लिखा, “HT न्यूजरूम आज जिन प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरा है, वह अचानक नहीं हुआ। कुणाल प्रधान ने इसे तैयार करने में कड़ी मेहनत की है।”

उनकी लेखन शैली गहराई और विविधता के लिए जानी जाती है। चाहे राजनीतिक विश्लेषण हो, नीतिगत लेख हों या खेल जगत की समीक्षा, उन्होंने हर विषय में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में तथ्यात्मक और संदर्भ-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता दी गई, जिससे HT की विश्वसनीयता और साख मजबूत हुई।


डिजिटल मीडिया और टेक इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत टाइम्स इंटरनेट ने जॉनी महेश्वरी को अपना नया हेड ऑफ कॉर्पोरेट डेवलपमेंट नियुक्त किया है। इस भूमिका में वे कंपनी की मर्जर और एक्विजिशन (M&A) रणनीतियों के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट से जुड़ी पहलों का नेतृत्व करेंगे।

जॉनी महेश्वरी के पास एक दशक से अधिक का कॉर्पोरेट डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का अनुभव है। इससे पहले, वे रेजरपे में एसोसिएट डायरेक्टर – कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने कई प्रमुख स्टार्टअप्स के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनका अनुभव ईवाई (EY) जैसी दिग्गज फर्मों से लेकर SBI, ICICI Lombard और NIIF जैसी बड़ी कंपनियों के फंडरेजिंग और M&A ऑपरेशंस तक फैला हुआ है। टाइम्स इंटरनेट में उनकी नियुक्ति को कंपनी की विकास रणनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन