Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा और साहिल शेट्टी के बारे में सूचनाएं!

मीडिया इंडस्ट्री में दो अहम बदलाव सामने आए हैं। वरिष्ठ बिजनेस पत्रकार परीक्षित लूथरा ने 28 फरवरी 2026 को CNBC-TV18 में अपना आखिरी दिन पूरा किया। इसके साथ ही नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ उनका करीब 20 साल लंबा सफर समाप्त हो गया, जिनमें से आठ साल उन्होंने CNBC-TV18 में बिताए।

जून 2018 में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर चैनल से जुड़े लूथरा बाद में सीनियर एडिटर और फिर चीफ ऑफ ब्यूरो बने। उन्होंने यूनियन बजट, इंडिया एआई समिट, भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड डील्स समेत कई बड़े इवेंट कवर किए।

अपने लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने आखिरी दिन तक एंकरिंग करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संक्षिप्त मुलाकात का जिक्र किया। इससे पहले वह रिपब्लिक टीवी और CNN-News18 से भी जुड़े रहे हैं।


वहीं, नेटवर्क18 के बिजनेस न्यूज क्लस्टर के पूर्व चीफ रेवेन्यू ऑफिसर साहिल शेट्टी अब RPSG मीडिया में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार, वह 9 मार्च 2026 से पदभार ग्रहण करेंगे।

साहिल 2019 में नेटवर्क18 से जुड़े थे और डिजिटल व टीवी बिजनेस पोर्टफोलियो की कमाई, पार्टनरशिप और कमर्शियल ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2024 में उन्हें CRO बनाया गया था। इससे पहले वे टाइम्स ग्रुप (बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड) में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन