Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन चुनाव: विशाल सिंह लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, देखें पदाधिकारियों की लिस्ट

Eleven coworkers posing in an office, many flashing peace signs and smiling at the camera.

मुंबई : शहर के क्राइम पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिष्ठित और विश्वसनीय संस्था मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन (MCRA) की कार्यकारिणी समिति के चुनाव शुक्रवार, 15 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। मतदान प्रक्रिया मुंबई पुलिस आयुक्तालय मुख्यालय परिसर में आयोजित की गई।

शहर की पत्रकार बिरादरी के अनुशासन और पेशेवर कार्यशैली का उदाहरण पेश करते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस चुनाव में विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े 125 से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों ने मतदान में भाग लिया।

चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार विशाल सिंह और उनके पैनल ने शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ विशाल सिंह लगातार तीसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। यह जीत पत्रकार समुदाय द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास को एक बार फिर मजबूत करती है।

चुनावी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मयूर पारिख और सहायक चुनाव अधिकारी सुधाकर कश्यप की देखरेख और मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

  • अध्यक्ष: विशाल सिंह (लगातार तीसरी बार निर्वाचित)
  • उपाध्यक्ष: सर्वेश तिवारी
  • सचिव: बृजभान जैसवार
  • संयुक्त सचिव: सचिन गाड
  • कोषाध्यक्ष: पूनम पराज

इसके अलावा नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।

महिला कार्यकारिणी सदस्य: ज्योत्सना गांगने, येशा कोटक

कार्यकारिणी सदस्य: आशीष सिंह, शाहिद अंसारी, दिवाकर सिंह, अवधूत खराड़े और कृष्णा सोनारवडकर।

चुनाव में मिली इस बड़ी जीत के बाद ‘हैलो मुंबई न्यूज़’ के संवाददाता रवि गुप्ता से विशेष बातचीत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा,

“मैं सभी वरिष्ठ पत्रकारों, साथी पत्रकारों, मित्रों और शुभचिंतकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे तीसरी बार मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना।”

“आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं आश्वस्त करता हूं कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और एकता के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।”

“यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हम सभी पत्रकार साथियों की जीत है। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए एक बार फिर दिल से धन्यवाद।”

कौन हैं विशाल सिंह?

विशाल सिंह एक अनुभवी क्राइम रिपोर्टर हैं, जिनके पास एक दशक से अधिक का पत्रकारिता अनुभव है। उन्होंने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके कार्य अनुभव में ज़ी न्यूज़, टीवी9 मराठी, जय महाराष्ट्र जैसे प्रमुख चैनल शामिल हैं, जबकि प्रिंट मीडिया में उन्होंने मिड-डे और फ्री प्रेस जर्नल जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में भी कार्य किया है। वर्तमान में वह लोकमत टाइम्स से जुड़े हुए हैं।

पत्रकारिता जगत में एक भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में पहचान रखने वाले विशाल सिंह ने वर्ष 2016 में पहली बार क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन (CRA) का चुनाव जीता था। वर्ष 2022 में वह अध्यक्ष बने और अब लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन