Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

मुंद्रा पोर्ट पर 5वीं बार करोड़ों रुपये कीमत का ड्रग्स बरामद, भारतीय मीडिया में सन्नाटा!

Multiple white rectangular blocks arranged in neat rows on a green surface, resembling stacked bars of soap or similar blocks.

गुजरात के मुंद्रा तट पर भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एटीएस के संयुक्त अभियान में लगभग 118 किलो कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। समुद्री रास्ते से लाई जा रही इस खेप को 25-26 मई 2026 की रात मुंद्रा एंकरेज क्षेत्र के पास पकड़ा गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गुजरात एटीएस की खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल की इंटरसेप्टर बोट्स ने समुद्र में तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधि को ट्रैक करते हुए भारी मात्रा में कोकीन जब्त की। इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद अब सोशल मीडिया और जनचर्चा में एक अलग बहस भी शुरू हो गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब किसी आम नागरिक के पास 50-100 ग्राम चरस या गांजा मिलने पर टीवी चैनलों और अखबारों में घंटों बहस चलती है, तब हजारों करोड़ रुपये की कोकीन बरामद होने जैसे मामलों पर अपेक्षित शोर क्यों नहीं दिखाई देता।

आलोचकों का कहना है कि छोटे मामलों में मीडिया अक्सर “ड्रग्स नेटवर्क”, “नशे का खेल” और “देश की युवा पीढ़ी खतरे में” जैसे बड़े-बड़े नैरेटिव बनाता है, लेकिन जब बड़े कॉरपोरेट पोर्ट, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क या संगठित गिरोहों से जुड़े मामले सामने आते हैं तो कवरेज अपेक्षाकृत सीमित नजर आती है।

मुंद्रा पोर्ट पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। इससे पहले भी यहां से बड़ी मात्रा में हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी सवाल उठाए हैं।

फिलहाल एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोकीन की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है।


गुजरात ATS और भारतीय तटरक्षक बल ने मुंद्रा बंदरगाह पर यूरोप के मालवाहक जहाज से 118 KG कोकीन पकड़ी है। यह खेप दिल्ली आनी थी। तंजानिया, नाइजीरिया और युगांडा के 3 लोग पकड़े गए हैं। यह जहाज ब्राजील, लैटिन अमेरिकी देशों, मैक्सिको, अमेरिका और कराची होते हुए यहां पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस कोकीन की कीमत 1150 करोड़ रुपए है। -सचिन गुप्ता


संदीप देव-

गुजरात के कच्छ में स्थित अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर फिर से ड्रग्स बरामद हुआ है। करीब 118 KG कोकीन बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 1150 करोड़ रुपए बताई जा रही है!

गौरतलब है कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पहले भी कई बड़े नार्कोटिक्स ऑपरेशन्स को अंजाम दिया जा चुका है। इस पोर्ट पर अब तक हुई सबसे बड़ी और प्रमुख ड्रग बरामदगी की टाइमलाइन इस प्रकार है:-

  • मई 2026 | कैप्टागॉन (जिहादी ड्रग) | 227 KG | ₹182 करोड़ | NCB के ‘ऑपरेशन रेस्पी’ के तहत मुंद्रा पोर्ट और दिल्ली से बरामदगी हुई।
  • मई 2022 | कोकीन | 52.5 KG | ₹500 करोड़ | DRI ने इसे एक कंटेनर से जब्त किया था, जो ईरान से आया था।
  • जुलाई 2022 | हेरोइन | 75.3 KG | ₹375+ करोड़ | गुजरात ATS और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में यह कपड़ा कंटेनर से मिली थी।
  • सितंबर 2021 | अफगान हेरोइन | 2,988 KG | ₹21,000 करोड़ | भारत के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी। इसे टैल्क पत्थरों (Talc Stones) के नीचे छिपाकर लाया गया था।
Hindi news screenshot: Gujarat ATS and Indian Coast Guard jointly recover 115 kg cocaine from a foreign cargo ship near Mundra port, worth ₹1,150 crore on the international market; includes bullet-point details of the case.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. राजबीर पूनियां सिरसा

    May 31, 2026 at 6:25 am

    नशे का कारोबार बड़े लोग कर रहे हैं सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है छोटे तस्करी करने वाले को जेल, व बड़ी तस्करी करने वाले को महल, वाह मेरे भारत देश तेरे कानून कायदे, तभी मेरा भारत महान, विश्व गुरु बनेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन