Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

तृणमूल को बर्बाद करने के साथ ही प्रशांत किशोर का मिशन कंप्लीट!

Newspaper front page with the headline 'Expelled Trinamool MLA is LoP in Bengal Assembly' and a group of men at a press conference setting in front of microphones.

प्रशांत टंडन-

प्रशांत किशोर संदिग्ध आदमी है: जिसे अपनी पार्टी बर्बाद करनी हो वो प्रशांत किशोर की I-PAC को हायर कर ले. कई साल से लिखता आया हूं कि प्रशांत किशोर अभी भी मोदी के लिये काम करता है.

बंगाल में जो विधायक ममता बनर्जी को छोड़ कर गये उन्हे टिकट तृणमूल ने I-PAC के कहने पर दिया था. ये वही करेंगे जो बीजेपी चाहेगी.

कल्याण बनर्जी समेत तृणमूल के कई नेता\सांसद कह चुके हैं उन्हे I-PAC से नुकसान हुआ. यही हाल डीएमके का हुआ.

कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को घुसने नहीं दिया तो बड़ी समझदारी की थी. गोदी मीडिया के ज़रिये बड़ा अभियान चलाया गया कि किसी तरह कांग्रेस इसे हायर कर ले. 2024 चुनाव के पहले गोदी मीडिया के हर बड़े एंकर ने प्रशांत किशोर के इंटरव्यू लेकर माहौल बनाया था.

समाजवादी पार्टी भी इसके चक्कर में फंस गई थी – लेकिन बाद में उन्हे भी समझ में आ गया.

तृणमूल कांग्रेस प्रशांत किशोर का आखिरी प्रोजेक्ट था जो उन्होंने डिलिवर कर दिया. अब कोई नया शिकार हाथ नहीं लगेगा. गोदी मीडिया भी इनका इंटरव्यू नहीं लेगा.

अब कोई नया आइडिया बाज़ार में लाया जायेगा. अन्ना हज़ारे, रामदेव, रविशंकर, अमिताभ बच्चन अपना अपना किरदार निभा चुके हैं और स्टेज के पीछे भेज दिये गये हैं. नया आइडिया क्या कॉकरोच पार्टी होगी? अभी इसकी लैब टेस्टिंग चल रही है, प्रोडक्ट पूरी तरह तैयार नहीं है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन