Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

खोजी पत्रकार श्यामलाल यादव की रिपोर्ट; श्रीराम मन्दिर में दान की व्यवस्था पर छह साल पहले ही एक ऑडिट कम्पनी ने सवाल उठाए थे!

News article header from The Indian Express with large headline and author byline, followed by an image of the counting centre building captioned 'The building which houses the counting centre'.

रंगनाथ सिंह-

श्री राम मन्दिर के दान में गबन की खबर दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठायी। इस मुद्दे को राष्ट्रीय पटल पर लाने में अखबार की भूमिका सराहनीय रही। आज जागरण ने छापा है कि मन्दिर की व्यवस्था से जुड़े जिस समूह ने यह खबर मीडिया तक पहुँचायी, उस पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिस समूह पर आरोप लगे हैं, वह मामले के ठण्डा पड़ने का इन्तजार कर रहा है।

कल सीएम मोहन यादव पर लगे आरोपों पर उनके कार्यालय ने कहा है कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने 2023 के बाद जमीन नहीं खरीदी है। बाकी खरीद-बिक्री पर विस्तृत जवाब तैयार किया जा रहा है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोहन यादव का बचाव करते हुए कल की खबर को भाजपा की साजिश करार दिया है! जनता को याद रहे कि जिस जय मजूमदार ने मोहन यादव के जमीन प्रेम से जुड़ी खबर की है, उन्हीं ने राबर्ड वाड्रा के जमीन प्रेम से जुड़ी खबर ब्रेक की थी। जय, एक्सप्रेस के पुराने खोजी पत्रकार हैं और ऐसी दर्जनों बड़ी खबरें कर चुके हैं।

आज श्यामलाल यादव ने एक्सप्रेस में खबर की है कि श्री राम मन्दिर में दान की व्यवस्था पर छह साल पहले ही एक ऑडिट कम्पनी ने सवाल उठाए थे। उस समय उस कम्पनी ने जो आशँकाएँ व्यक्त की थीं, वही अब सही होती प्रतीत हो रही हैं।


पहले से था अंदेशा, लेकिन ढर्रा नहीं बदले थे : Rs 3,500 crore in cash, no SOP: 2020 audit predicted Ram Mandir donation mess, had sought SOP for each level of transaction to fix accountability.
-श्यामलाल यादव, वरिष्ठ पत्रकार

Newspaper front page with the headline about SIT probe and audit firm flagging lack of a 'systemic record' of Ram temple donations; by Shyamlal Yadav, Ayodhya, June 23.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन