Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पद्म सम्मान से अलंकृत आकाशवाणी कलाकारों पर विशेष गैलरी का लोकार्पण, देखें तस्वीरें

Six musicians seated cross-legged on a stage, playing Indian classical instruments (tabla, flutes) with microphones in front of them, a backdrop screen behind.

नई दिल्ली। राष्ट्र की आत्मा की आवाज आकाशवाणी की गौरवपूर्ण यात्रा में संगीत के दिग्गजों का बड़ा योगदान रहा है। आकाशवाणी ने इन्हीं दिग्गजों को एक फोटो गैलरी विशेष रूप से समर्पित की है। ‘स्वर प्रेरणा वीथिका’ नामक इस फोटो गैलरी का आज प्रसिद्ध बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया ने लोकार्पण किया।

इस मौके पर प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने आकाशवाणी की यात्रा में महान संगीतकारों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन संगीतकारों की वजह से आकाशवाणी का सुर साम्राज्य बेहद समृद्ध हुआ है। इस मौके पर प्रसार भारती के सदस्य कार्मिक राजीव भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

इस पिक्चर गैलरी में आकाशवाणी के सुर साम्राज्य को अपने उत्कृष्ट संगीत से समृद्ध कर चुकी बीस ऐसी हस्तियों की दुर्लभ तस्वीरें शामिल हैं, जिन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे नागरिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस मौके पर हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य रूपक कुलकर्णी ने बांसुरी वादन के जरिए उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस कार्यक्रम में पद्मभूषण से सम्मानित शन्नो खुराना भी मौजूद रहीं। उनकी उम्र 99 साल की हो गई है और वे 1945 में ही आकाशवाणी से जुड़ी थीं।

इस मौके पर हरिप्रसाद चौरसिया ने संक्षिप्त संदेश और प्रभावशाली संदेश में कहा कि आकाशवाणी के परिसर में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी के साथ उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम से यात्रा शुरू की थी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वे 100 साल की उम्र तक प्रस्तुति देते रहेंगे। हरिप्रसाद चौरसिया का आज जन्मदिन भी है। आकाशवाणी ने विशेष रूप से केक काटकर उनका जन्मदिन भी बनाया। इस मौके पर आकाशवाणी ने पिक्चर गैलरी में शामिल किए गए सम्मानित कलाकारों और उनके परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था।

Group of men on a stage presenting a trophy to one honoree in orange traditional attire while others applaud and look on in a formal ceremony setting.
Elderly woman in wheelchair receiving a small plant from two men at a formal event in an auditorium.

जिनका धन्यवाद करते हुए प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी गौरव द्विवेदी ने कहा कि यह महान संगीत हस्तियों को सम्मानित करने का पहला चरण है और आकाशवाणी के कई अन्य केंद्रों में भी ऐसी प्रेरणादायक फोटो गैलरी समर्पित की जाएंगी, जिनमें स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, अगले चरणों में मशहूर और सम्मानित कलाकारों की और तस्वीरें भी जोड़ी जाएंगी। सम्मानित अतिथियों में इन दिग्गज कलाकारों के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

इस फोटो गैलरी में भारत रत्न से सम्मानित एमएस सुब्बुलक्ष्मी, पंडित रविशंकर, लता मंगेशकर, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, पंडित भीमसेन जोशी और डॉ. भूपेन हजारिका के फोटो शामिल किया गया है। इस गैलरी में पद्मविभूषण से सम्मानित पं. हरिप्रसाद चौरसिया,उस्ताद अमजद अली खान और उस्ताद अल्लाउद्दीन खान के साथ ही पद्मभूषण से सम्मानित उस्ताद हाफिज अलीखान, पंडित बिरजू महाराज, उस्ताद अहमद जन थिरकवा, पंडित कृष्णाराव शंकर पंडित, शन्नो खुराना, देबू चौधरी, शरणरानी बकलीवाल, उस्ताद सबरी खान, पंडित राजन-साजन मिश्रा, उस्ताद असद अली खान और उस्ताद मुस्ताक हुसैन खान के फोटो लगाए गए हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन