Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार ओंकार सिंह पर दर्ज मुकदमे को लेकर लामबंद हुए पत्रकारों ने DIG को सौंपा ज्ञापन!

Seven people in an office presenting a document in front of a wood-paneled wall with a logo behind them.

चित्रकूट/बांदा- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के पत्रकार ओंकार सिंह चंदेल के विरुद्ध थाना सरधुवा में दर्ज रंगदारी के मुकदमे को लेकर पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है। जनपद बाँदा के पत्रकारों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि थाना सरधुवा में 13 जून 26 को ओंकार सिंह चंदेल के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। डीआईजी को दिए ज्ञापन में गहरी आशंका जताई है कि उक्त मुकदमा ओंकार सिंह चंदेल द्वारा पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करने के कारण द्वेषपूर्ण भावना से दर्ज कराया गया है।

ओंकार सिंह चंदेल पिछले कई वर्षों से नेशनल टीवी चैनल के माध्यम से चित्रकूट जनपद में अवैध खनन, शासकीय योजनाओं में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि इस मुकदमे का उद्देश्य स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाना तथा राष्ट्रीय चैनल से जुड़े पत्रकार को मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित करना प्रतीत होता है।

एफआईआर में वर्णित घटनाक्रम तथ्यहीन एवं विरोधाभासी है। मुकदमे की विवेचना थाना सरधुवा से हटाकर किसी राजपत्रित अधिकारी/क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराई जाए। विवेचना पूर्ण होने तक ओंकार सिंह चंदेल के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी न की जाए। पूरे प्रकरण की समयबद्ध, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कराकर वास्तविक सत्यता सामने लाई जाए। यदि विवेचना में मुकदमा असत्य/द्वेषपूर्ण पाया जाता है तो झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों ने डीआईजी से अनुरोध किया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई करें। ज्ञापन सौंपने वालों में अल्तमश हुसैन, आनंद तिवारी, अनवर रज़ा रानू, शिवम तिवारी, शुभम सिंह, पवन यादव, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, इमरान खान, पूरन राय, मो हसन, गुल मोहम्मद, अयाज़ जमा व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन