Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अयोध्या की तरह बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप!

Hindi official notice about temple management and appointment of trustees, signed by the Chief Executive Officer with a stamp at the bottom.

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के विवाद के बीच अब उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में भी दान और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोपों में दावा किया गया है कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान के प्रबंधन में अनियमितताएं हुई हैं। एक सामाजिक संगठन ने मंदिर समिति के एक कर्मचारी पर चढ़ावे में कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और तथ्यों की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि चढ़ावे की गणना से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह के निष्कर्ष पर न पहुंचें। वहीं, इस घटनाक्रम ने मंदिरों में दान और चढ़ावे के प्रबंधन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है, खासकर ऐसे समय में जब अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर भी विवाद जारी है।


Front page banner of Bharat Seva Sangathan with logo and bold Hindi heading, followed by a formal Hindi letter; overall poster/document image.

राम मंदिर चंदा चोरी जैसी घटना घटित न हो, इसके लिए दो दिन पहले ही बद्री केदार मंदिर समिति ने एक फुल प्रूफ प्लान लागू किया था, और आज ही बद्रीनाथ मंदिर में BKTC अध्यक्ष के निजी सहायक पर चोरी के आरोप लग गए।
अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में भी चंदा चोरी?
काल भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है कि BKTC के अध्यक्ष के निजी सहायक बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी किया है। खत्री ने कहा कि चोरी सुबह 8.00-8.30 बजे के बीच हुई है, उस समय की CCTV फुटेज सार्वजनिक हो।
उधर BKTC के CEO सोहन सिंह रांघड़ ने कहा कि अध्यक्ष के निजी सहायक और उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को नोटिस जारी किए जा रहे है, CCTV फुटेज की भी जाँच होगी।
अजीत सिंह राठी, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन