टोयोटा वेलफायर (Vellfire) भारत में टैक्स समेत करीब 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी एमपीवी है। इस गाड़ी का इस्तेमाल अक्षय कुमार, अनिल कपूर, आमिर खान, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और सलमान खान जैसे कई बॉलीवुड सितारे करते हैं। उनकी सालाना आय करोड़ों रुपये में है, इसलिए उनके लिए ऐसी महंगी गाड़ी खरीदना असामान्य नहीं माना जाता।
लेकिन सवाल तब उठता है, जब कुछ प्रमुख साधु-संत और धार्मिक नेता भी टोयोटा वेलफायर या टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियों में सफर करते दिखाई देते हैं।
ऐसे में लोगों के मन में यह जिज्ञासा स्वाभाविक है कि इन वाहनों की खरीद और रखरखाव का खर्च किस स्रोत से आता है। यदि किसी धार्मिक संस्था या संत का संचालन मुख्य रूप से श्रद्धालुओं के दान और चंदे पर निर्भर है, तो क्या इतनी महंगी लग्जरी गाड़ियों का उपयोग उचित है? खासकर ऐसे समय में, जब देश का एक बड़ा वर्ग आज भी अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
यह एक सार्वजनिक बहस का विषय है कि धार्मिक संस्थाओं और उनके प्रमुखों को वित्तीय पारदर्शिता तथा संसाधनों के उपयोग के संबंध में किस तरह के मानदंड अपनाने चाहिए।
कुछ नौकरों के पास से लाख, दो लाख, 10 लाख मिले, उनको जेल में डाल दिया, अच्छा किया।
लेकिन जो खुलेआम डेढ़ करोड़ की कार से घूम रहे हैं, उनको कोई पूछ ही नहीं रहा है। हो सकता है टुन्नू यादव ही इनकी शानोशौकत और भौकाल का भी जिम्मेदार हो।
अंधेर नगरी के चौपट राजा ऐसा ही न्याय करते हैं।
-कृष्ण कांत
क्रांति कुमार-
टोयोटा की Vellfire SUV गाड़ी तकरीबन टैक्स पकड़कर 1.5 करोड़ रुपए में आती है.
अक्षय कुमार, अनिल कपूर, आमिर खान, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और सलमान खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के पास है.
इन स्टार्स की सालाना कमाई इस प्रकार है-
- अनिल कपूर 80 करोड़
- रणबीर कपूर 150 करोड़
- अक्षय कुमार 250 करोड़
- सलमान खान 280 करोड़
- आमिर खान 300 करोड़

इनका टोयोटा की Vellfire गाड़ी में घूमना समझ में आता है. लेकिन ये साधु संत क्यों टोयोटा की Vellfire और Fortuner में घूम रहे हैं.
ये लोग कौन सी कमाई करते हैं. चंदा पर पलने वालों को क्या इतनी महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमना फिरना चाहिए, जहां करोड़ों आबादी दो वक्त के रोटी के लिए जद्दोजहद करती है.
राजा पाल-
राम मंदिर ट्रस्ट के इन न्यासधारियों को कोई सैलरी नहीं मिलती। कोई बिजनेस नहीं कोई धंधा नहीं, नौकरी नहीं फिर भी लाखों की कार से चलते हैं।
अविनाश शुक्ला के घर एक सेकंड हैंड breeza कार मिली तो बवाल हो गया कि 16 हजार की सैलरी वाला कार कैसे खरीद सकता है?
कोई इन तथाकथित संतों से पूछे कि डेढ़ करोड़ की टोयोटा vellifire कैसे खरीदी?
Fortuner Crysta Carnaval जैसी लक्सरी गाड़ियां इन्हें किसने दी?



