Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार और सपा नेता मनीष यादव ‘लालू’ के भाई सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल!

White SUV severely damaged on the driver's side from a collision, airbags deployed and interior exposed under the shattered window glass.

मनीष यादव ‘लालू’-

हमारे कई साथियों के फोन कॉल्स आ रहे हैं। मैं उठा नहीं पर रहा। क्षमा चाहता हूं। मैं लखनऊ में था और मेरे दो छोटे भाई कमलेश, मिथलेश और साला अभिषेक (आज़ाद ) बेटे राजवीर को छोड़ने उसके हॉस्टल जा रहे थे। तब ये दुर्घटना लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर सैफई के पास हुई।

बाबा महाकाल के आशीर्वाद से बेटा सकुशल अपने हॉस्टल पहुंच गया है। उसे उस दुर्घटना में एक खरोंच भी नहीं लगी। आप सब मित्रों भाइयों का आशीर्वाद से सब कुछ ठीक है।

बस मेरे छोटे भाई को इंटरनल लिवर में चोट लगी थी जिसकी वजह से बहुत ब्लीडिंग हुई है, ऑपरेशन हुआ है अभी उसकी हालत स्थिर है।

दुर्घटना बहुत ही भीषण थी लेकिन Innova Hycross के फीचर ऐसे थे कि लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। बाबा महाकाल की विशेष कृपा से मेरा परिवार सुरक्षित है।

आदरणीय शिवपाल चाचाजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, धर्मेंद्र भईया पूरा समाजवादी कुनबा हर अपडेट ले रहा है पूरी निगरानी के साथ।

शिवपाल चाचा तो कल सुबह ही सैफई मेडिकल कॉलेज आ गए थे और उन्हीं की निगरानी में सब चिकित्सीय इलाज हो रहा था, चाचा जी का विशेष आभार जो उन्होंने अपना कीमती समय दिया।

सैफई मेडिकल कॉलेज के VC प्रो. डॉ रमाकांत यादव जी की पूरी टीम ईलाज में लगी हुई है।

तमाम साथियों के फोन कॉल्स आ रहे हैं, मैं क्षमा चाहूंगा कि उनका कॉल उठा नहीं पा रहा हूं।

आप सभी साथियों का दिल से धन्यवाद जिन्होंने मेरे कठिन परिस्थितियों में मेरा हौसला बढ़ाया मैं आप सभी का आभारी रहूंगा।


रवि रांझा-

हमारे बहुत प्रिय भैया अभिभावक मनीष यादव लालू जी, जो सपा प्रमुख अखिलेश जी के भी बेहद प्रिय है उनके परिवार का आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है…

इन्नोवा हइक्रोस मे मनीष भैया के बेटे, पत्नी और उनके छोटे भाई और एक अन्य लोग यात्रा कर रहे थे, छोटे भाई को गंभीर छोटे आई है यह सूचना मिली है और सभी को सैफई के मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया जहां पर शिवपाल यादव धर्मेंद्र यादव सहित अखिलेश यादव नजर बनाए रखे हुए हैं… हम सभी भाई भी

ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी लोग स्वस्थ हो…अभी मैंने भी मनीष भैया से टेलीफोन पर बात करके हाल खबर लिया… हर पल आपके साथ हूँ भैया… छोटे भाई को ही गंभीर चोट आई है… ये खबर बताई उन्होंने

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन