Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार अभय कुमार सिंह की जनसत्ता से नई पारी, तनुश्री ने छोड़ा रिपब्लिक टीवी

बीबीसी हिंदी के पूर्व पत्रकार अभय कुमार सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस समूह के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता में नई पारी शुरू की है। उन्होंने बताया कि वह असिस्टेंट एडिटर के रूप में जनसत्ता से जुड़ रहे हैं।

अभय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि इससे पहले उनके बीबीसी हिंदी छोड़ने की खबर प्रकाशित हुई थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उस खबर में उनके पेशेवर सफर से जुड़ी कुछ जानकारियां पूरी तरह सही नहीं थीं। उन्होंने भविष्य में उनकी प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय उनके लिंक्डइन प्रोफाइल का संदर्भ लेने का आग्रह किया।

अभय कुमार सिंह अब इंडियन एक्सप्रेस समूह के हिंदी प्रकाशन जनसत्ता में संपादकीय जिम्मेदारियां संभालेंगे।


रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क से अलग हुईं तनुश्री

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में बतौर चीफ मैनेजर कार्यरत तनुश्री ने करीब 1.6 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद संस्थान से विदाई ले ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

उन्होंने लिखा कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के साथ उनका सफर सीख, चुनौतियों, पेशेवर विकास और यादगार अनुभवों से भरपूर रहा। उन्होंने इस अवसर के लिए शताब्दी शर्मा पाठक का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भरोसे और मार्गदर्शन ने इस यात्रा को यादगार बनाया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन