Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक जागरण डिजिटल में कई पदों के लिए इस दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू

नोएडा। जागरण न्यू मीडिया ने संपादकीय और डिजिटल टीम के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक WTT, टावर-बी, 20वीं मंजिल, सेक्टर-16, नोएडा में आयोजित होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • वीडियो प्रोड्यूसर (न्यूज़ एंड इंफो) – एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति, 3 से 6 वर्ष का अनुभव आवश्यक। उम्मीदवार के पास स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और न्यूज़ सेंस होना चाहिए।
  • कैंपेन मैनेजर – विज्ञापन उद्योग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 4 से 6 वर्ष का अनुभव अपेक्षित है। GA4, Google Ads, CMS टूल्स, Excel, YouTube Creator Studio और Appsflyer का ज्ञान जरूरी होगा।
  • चीफ सब एडिटर (हाइपरलोकल – हिंदी) – 5 से 8 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
  • सब एडिटर (रीयल टाइम/हाइपरलोकल – हिंदी) – 1 से 3 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और अन्य शर्तें

सब एडिटर और चीफ सब एडिटर पदों के लिए उम्मीदवार को मंगल फॉन्ट में हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही पत्रकारिता में स्नातक (Bachelor’s Degree in Journalism) वांछनीय है।

जागरण न्यू मीडिया ने उम्मीदवारों से इंटरव्यू में शामिल होने के दौरान अपने बायोडाटा (CV) की हार्ड कॉपी साथ लाने को कहा है। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन कर वॉक-इन इंटरव्यू के लिए पंजीकरण भी कर सकते हैं।

Hiring poster for Jagran New Media: walk-in interviews July 9, 2026, 10:30 AM–2:00 PM at WTI Tower B, Noida Sector 16; QR code for registration; open positions include Video Producer, Campaign Manager, Chief Sub Editor, Sub Editor; carry a hard copy of CV.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन