एफएम न्यूज़ चैनल और चैनल में कर्मचारी रहीं माही बरनवाल के बीच मेहनताने को लेकर जो खींचतान चल रही है, उसने अब एक नया मोड़ ले लिया है। माही का आरोप है कि संस्थान उनकी तनख्वाह देने की बजाय मामले को घुमा रहा है। उन्होंने भड़ास4मीडिया को बताया कि कल जो एचआर धर्मेंद्र ने मेल मुहैया कराया था, सैलरी सेटलमेंट को लेकर वह उन्हें (माही को) कल ही भेजा गया है। जबकि धर्मेंद्र ने दिन तारीख छुपाकर वह मेल भड़ास को भेजा था।
आगे पढ़ें माही ने जो कुछ लिखा है-

माही बरनवाल-
मेरे पहले पोस्ट के बाद कई प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। लेकिन मेरा मूल प्रश्न आज भी अनुत्तरित है।
मेरा मुद्दा कभी भी designation, role या future career का नहीं था। मेरा मुद्दा केवल मेरी अर्जित (Earned) May एवं June 2026 की salary है।
10 जून से 9 जुलाई तक मुझे बार-बार नई payment dates दी गईं। मैंने हर बार इंतज़ार किया, emails भेजीं, calls किए और office जाकर भी बात की। लेकिन payment नहीं हुई।
11 जुलाई को मैंने अपनी बात सार्वजनिक की। उसी दिन (11 July – 10:21 am) पहली बार मेरे 9 जुलाई वाले email का जवाब मिला, जिसका मैंने तथ्यात्मक उत्तर 11 July – 08:35pm पर दे दिया है।
इसके बाद एक न्यूज़ पोर्टल ने मेरा पक्ष प्रकाशित किया। कुछ ही समय बाद उसी पोर्टल पर FM News के Director राहुल सिंह की प्रतिक्रिया भी प्रकाशित हुई। जिसमें मुद्दे से हटकर गलत आरोप लगाए गए है।
लेकिन मुझे सबसे अधिक आश्चर्य इस बात का है कि मेरे salary dispute का सीधा उत्तर देने के बजाय चर्चा को दूसरे विषयों की ओर मोड़ दिया गया।
एक अन्य वेबसाइट में प्रकाशित प्रतिक्रिया में कहा गया कि मैंने चैनल anchoring के लिए छोड़ा। मैं स्पष्ट करना चाहती हूँ कि मेरी salary, resignation या HR की किसी भी official email/communication में anchoring का कभी कोई उल्लेख नहीं था।
यदि वास्तव में ऐसा कोई दावा सही है, तो मैं संबंधित पक्ष से अनुरोध करती हूँ कि उसका documentary proof—जैसे email, message या किसी आधिकारिक communication का रिकॉर्ड—भी सार्वजनिक किया जाए।
मेरा आज भी केवल एक ही प्रश्न है— यदि शुरू से कंपनी का निर्णय था कि मेरी May 2026 की salary केवल Full & Final Settlement के साथ दी जाएगी, तो 10 जून से 9 जुलाई तक मुझे बार-बार अलग-अलग payment dates क्यों दी गईं?
मेरे पास इस पूरे मामले से जुड़े emails, WhatsApp chats, call records और follow-up records सुरक्षित हैं।
मैं आज भी केवल अपने द्वारा अर्जित वेतन, Full & Final Settlement, relieving letter और experience letter की मांग कर रही हूँ।
उम्मीद है कि अब मेरे मूल प्रश्नों का तथ्यात्मक और स्पष्ट उत्तर दिया जाएगा, न कि चर्चा को किसी दूसरे विषय की ओर मोड़ा जाएगा।
संबंधित खबर…
मेरा नाम माही बरनवाल है, FM न्यूज़ मेरी मई और जून की सैलरी देने में आनाकानी कर रहा है!



