Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

बिहार सरकार ने आंदोलन में हिस्सा लेने वाले छात्रों के फोटो अख़बार में छपवा दिए हैं!

Hindi information poster with many small portrait photos in a grid and red category headings at the top.

मुकेश कुमार-

बीजेपी सरकार छात्रों को अपराधी की तरह पेश कर रही हैं। बताइए, बिहार सरकार ने आंदोलन में हिस्सा लेने वाले छात्रों के फोटो अख़बार में छपवा दिए हैं। आप सोच सकते हैं कि ऐसा आपराधिक मानसिकता का मुख्यमंत्री और सरकार ही कर सकते हैं।

इसके पहले योगी आदित्यनाथ ने सीएए के ख़िलाफ़ आंदोलन में हिस्सा लेने वालों के साथ यही व्यवहार किया था। उन्होंने आंदोलनकारियों की तस्वीरें चौराहों में लगवा दी थीं। उन्हें मारा-कूटा और जेल में तो डाला ही था।

दरअसल, जेन ज़ी का असली आंदोलन अब यहाँ से शुरू होना चाहिए। बीजेपी सरकारों द्वारा की जा रही इन ज़्यादतियों के ख़िलाफ़ हल्ला बोल शुरू किया जाना चाहिए।


बिहार के एक रिपोर्टर साथी को फोन मिलाया, कहा कि जिन लोगों की फोटो पेपर में आई है, क्या इनके बारे में कोई बताएगा?
वो बोले, भाई साहब दोपहर तक ही सबके बारे में सारी जानकारी पुलिस को मिल गई। जानकारी देने वाले इन्हीं लड़कों के पड़ोसी, पट्टीदार और रिश्तेदार थे।
मतलब असली दुश्मन बाहर नहीं हैं फ्रेंडस।
-राजेश साहू, पत्रकार


दिबांग-

दो दिन से बिहार सरकार हरकत में थी. छात्रों की धरपकड़ और गिरफ्तारियां. आधी रात को जज के सामने पेशी.

गिरफ्तारियों और पुलिसिया कार्रवाई के बाद राजनीति गर्मा गई. तेजस्वी यादव ने बिहार में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी. CJP ने केंद्र के साथ हुए समझौते की शर्तें याद दिलाईं.

देर शाम, केंद्र सरकार के बाद और बिहार सरकार भी छात्रों के आंदोलन पर झुक गई.

प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए सभी मुक़दमे, FIR वापस लेने का ऐलान किया गया.

क्या पश्चिम बंगाल और असम की सरकारें भी ऐसा फैसला करेंगी? और ऐसा कब तक होगा?

Press release from the Bihar Government Home Department dated 27.07.2026 outlining assurances to protesters and legal actions.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन