Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

फोन कॉल बना बवाल! जिला पूर्ति अधिकारी की तहरीर पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा

सहारनपुर। सहारनपुर में एक फोन कॉल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह की शिकायत पर एक पत्रकार के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी का आरोप है कि राशन वितरण से जुड़े एक मामले में फोन पर बातचीत के दौरान पत्रकार ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

एफआईआर के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 की रात करीब 9:08 बजे जिला पूर्ति अधिकारी के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना परिचय सुरेंद्र सिंघल, निवासी देवबंद एवं पत्रकार के रूप में दिया। बातचीत के दौरान राशन वितरण से संबंधित विषय पर चर्चा हुई। अधिकारी का कहना है कि कार्यालय समय समाप्त होने और अगले कार्यदिवस में रिकॉर्ड देखकर जानकारी देने की बात कहने पर कॉल करने वाला कथित रूप से आक्रोशित हो गया और अपशब्दों के साथ धमकी देने लगा।

शिकायत में जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि इस घटना से उन्हें मानसिक तनाव हुआ तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर बाजार थाने में एफआईआर संख्या 0373/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

First Information Report form page in Hindi showing district, police station, year 2026, FIR No. 0373, date and time, and a table of offences.
NCRB form page in Hindi/English collecting police complaint details: direction and distance from P.S., address, district; sections for complainant/informant, name, date of birth, nationality, UID, passport, ID details, occupation, and address with sample table and a page number 2.
Page 3 of a government form (N.C.R.B.) with sections for accused details, contact addresses, phone numbers, reasons for delay, and property information.
N.C.R.B. Hindi document page 4 with a dense paragraph about service procedures, dates, contacts, and addresses in a formal government style.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन