Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

‘फर्स्ट इंडिया’ ग्रुप के CEO एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने दिया इस्तीफा, अब ‘सच बेधड़क’ ग्रुप के CMD एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बने

जयपुर। फर्स्ट इंडिया ग्रुप के CEO एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। फर्स्ट इंडिया प्रबंधन ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को उनके सम्मान में जयपुर के मैरियट होटल में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र, फर्स्ट इंडिया के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी, महिपाल सिंह समेत प्रदेशभर से आए फर्स्ट इंडिया के 300 से अधिक न्यूज़ इनफॉर्मर और रिपोर्टर्स मौजूद रहे। इस दौरान पवन अरोड़ा के कार्यकाल और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

विदाई समारोह के बाद मंगलवार शाम पवन अरोड़ा ने ‘सच बेधड़क’ के CMD एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र भी मौजूद रहे। पवन अरोड़ा ‘सच बेधड़क’ मीडिया ग्रुप के CMD के रूप में ‘गणगौर’ चैनल, ‘सच बेधड़क’ चैनल और ‘सच बेधड़क’ समाचार पत्र के संचालन की पूरी कमान संभालेंगे।

इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने पवन अरोड़ा को उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं। मीडिया जगत में पवन अरोड़ा के नए दायित्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

डॉ. जगदीश चंद्र बने रहेंगे फर्स्ट इंडिया ग्रुप के CMD

मैरियट होटल में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए फर्स्ट इंडिया के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र ने स्पष्ट किया कि वे पूर्व की भांति फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीएमडी बने रहेंगे। पवन अरोड़ा के तीन साल के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अरोड़ा के विजन से चैनल ने हाईटेक, डिजिटल और इवेंट्स के क्षेत्र में नए आयाम छुए हैं। डॉ. चंद्रा ने इसे कोई कट-थ्रोट कंपटीशन नहीं, बल्कि दो मीडिया समूहों के बीच एक स्वस्थ और पूरक संबंध की शुरुआत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि पवन अरोड़ा अपने नए मीडिया उपक्रमों के साथ सफलता का नया इतिहास रचेंगे।

पवन अरोड़ा के पदभार ग्रहण समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्हें उनकी इस नई पारी के लिए आशीर्वाद दिया। डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रदेश भर से आई रिपोर्टर्स की टीम का आभार जताते हुए कहा कि फर्स्ट इंडिया एक सशक्त और मजबूत संस्था है, जिसका नंबर वन का मुकाम और रसूख भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ बरकरार रहेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन