Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

रात होते होते भारतीय न्यूज़ चैनलों का पागलपन बढ़ता जाता है- अमेरिकी विदेश मंत्री

BBC News Hindi still: man in a suit speaking, with white Hindi quote and red quotation marks overlaid on the image.

नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने भारतीय टीवी न्यूज़ चैनलों पर होने वाली प्राइम टाइम बहस को लेकर तंज कसा है। उन्होंने टीवी डिबेट के दौरान एक साथ कई लोगों के बोलने और चिल्लाने के अंदाज पर टिप्पणी करते हुए इसे हास्यास्पद बताया।

सर्जियो गोर ने भारतीय टीवी डिबेट के स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि शाम करीब 6 बजे होने वाली बहस में करीब 8 लोग शामिल होते हैं, जबकि रात 10 बजे तक पैनल में लोगों की संख्या बढ़कर 12 तक पहुंच जाती है। उनके मुताबिक, इन बहसों में कई लोग एक ही समय पर बोलते रहते हैं।

अमेरिकी राजदूत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैसे-जैसे रात होती जाती है, टीवी डिबेट का माहौल और ज्यादा ‘पागलपन’ वाला होता जाता है। उन्होंने इस तरह की बहस को देखकर अपनी हैरानी जाहिर की।

सर्जियो गोर की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स ने इसे भारतीय टीवी डिबेट की मौजूदा शैली पर सटीक टिप्पणी बताया, जबकि कुछ लोगों ने अमेरिकी राजदूत के बयान पर सवाल भी उठाए हैं। बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


अब भारत में अमेरिकी राजदूत ने भारतीय टीवी न्यूज़ चैनल का मजाक उड़ाया है! बोले की शाम छह बजे से लेकर रात दस बजे तक एक ही सेट के लोग बैठ जाते हैं और सिर्फ बोलते रहते हैं! कोई किसी का सुनता नहीं!
बिहार से लेकर अमेरिका तक। लेफ्ट-राइट-सेंटर। सभी अब इस बात पर एकमत है कि देश में न्यूज़ चैनल इसी तरह “मजाक” बनने के हकदार हैं।
सिर्फ़ स्टूडियो मीडिया को लगता है वे जिन मुद्दों कर बात कर रहे हैं,वह जरूरी है!
अभी टीवी वाले लगे हुए हैं वंदे मातरम वाले डिबेट पर! जिसे सिर्फ कुछ व्हाट्सप्प यूनिवर्सिटी वाले लोग देखने में मशगूल है!
बाकी देश अब इन सब बातों से आगे बढ़कर बुनियादी मुद्दों पर आ गया है!
-नरेंद्र नाथ मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन