Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

यूपी में मंत्रियों के बच्चे कहां पढ़ते हैं, दैनिक भास्कर ने ये खबर भी छापकर हटा दी!

News image: classroom with uniformed students at desks; a large smiling man’s portrait appears in the foreground (overlay)

दैनिक भास्कर ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों पर एक पड़ताल छापी। हेडिंग थी- “भास्कर एक्सक्लूसिव, एक भी मंत्री के बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ते- यूपी में किस मंत्री के बच्चे कहां पढ़ रहे, जानिए भास्कर पड़ताल में…” खबर में फोटो लगाई सतीश महाना की। अब इस खबर में पेज 404 नॉट फाउंड लिखकर आ रहा है। यह पहला नहीं बल्कि इससे पहले भी दैनिक भास्कर कई खबरें रिमूव कर चुका है। कल ही रामलला के दर्शन में रिश्वत लिए जाने का स्टिंग बताकर छापी गई खबर भास्कर की वेबसाइट से गायब हो गई थी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि कई लोग लखनऊ डेस्क छोड़कर जा चुके हैं। नीचे पढ़ें…

Dainik Bhaskar error page: broken plug illustration with Hindi message that the page isn’t available and an orange 'होम पेज पर जाएँ' button

बड़े ढोल–धमाके के साथ दैनिक भास्कर ने यूपी में अपना वेब एडिशन लॉन्च किया, क्योंकि अखबार का टाइटल नहीं है।
कुछ दिन तो ठीके ठीक रिपोर्टिंग हुई। फिर योगी की सत्ता ने ऐसा बांबू मारा कि हेकड़ी याद आ गई।
लखनऊ डेस्क पर इस कदर दबाव है कि 7–8 लोग नौकरी छोड़कर निकल लिए। कुछ तैयारी में हैं।
अब हाल यह है कि बड़े जोश में भास्कर ने यह खबर की थी।
दोबारा बांबू पड़ा तो वेबसाइट से गायब है।
पड़ताल वाले खड़ताल बजा रहे हैं।
-सौमित्र राय, वरिष्ठ पत्रकार

Related News…

रामलला के दर्शन में रिश्वत लेने वाले स्टिंग की खबर दैनिक भास्कर की वेबसाइट से गायब!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन