Connect with us

Hi, what are you looking for?

साहित्य

इंसानों और कुत्तों के सदियों पुराने रिश्ते का एक खोजपूर्ण दस्तावेज़!

Red children's book cover with friendly white dogs and paw prints, featuring large white Hindi title text.

क्या आप जानते हैं कि कुत्ते इंसानों के सबसे वफ़ादार दोस्त कैसे बने? ‘मेरा मुन्नू’ एक खोजपूर्ण किताब होने के साथ लेखक का अपने प्यारे साथी ‘मुन्नू’ के अचानक बिछड़ जाने के बाद उपजे अवसाद से निकला एक संवेदनापूर्ण, विचारोत्तेजक और ज्ञानवर्धक सफ़र है।

पुष्परंजन वरिष्ठ पत्रकार

प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक पुष्परंजन, जो अपनी बेहतरीन लेखनी और गहरी खोजपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए यूरोपीय मीडिया से लेकर भारत तक जाने जाते हैं, ने इस किताब को तैयार करने में तीन साल का लंबा समय और श्रम लगाया है। मुन्नू के गुज़र जाने के दुख को उन्होंने एक अनूठी खोज में बदला—एक ऐसी खोज जो उन्हें मिस्र, थाईलैंड, वियतनाम और दुनिया के कई हिस्सों में ले गई, जहाँ से उन्होंने कुत्तों के इतिहास, स्वभाव और इंसानी सभ्यता में उनके स्थान से जुड़ी कई अप्रत्याशित व महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ जुटाईं।

इस पुस्तक को अनबाउंड स्क्रिप्ट ने पब्लिश किया है, जो अमेजन पर भी उपलब्ध होगा। अभी प्री-बुकिंग में प्रकाशक ने 30 फीसद की छूट दे रखी है, जिसे नीचे टाइप किये लिंक पर क्लिक करके मंगाया जा सकता है-

Order Book- “मेरा मुन्नू”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन