Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

ग़ुलाम जिलानी ने ‘लाइव मिंट’ से ली विदा, प्रमित भट्टाचार्य की पाँच साल बाद वापसी!

मीडिया संस्थान लाइव मिंट में संपादकीय स्तर पर बदलाव हुआ है। पॉलिटिकल डेस्क एडिटर गुलाम जिलानी ने संस्थान में करीब ढाई साल की पारी पूरी करने के बाद विदाई ली है। वहीं, पत्रकार प्रमित भट्टाचार्य पांच साल बाद मिंट में लौटे हैं। उन्हें ओपिनियन एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुलाम जिलानी ने अपने प्रोफेशनल अपडेट में बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह लाइव मिंट में अपनी पारी पूरी की। उन्होंने यहां बिताए ढाई साल के अनुभव को सीखने, सहयोग और पेशेवर विकास से भरा सफर बताया। उन्होंने न्यूजरूम के साथियों और संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि इस न्यूजरूम ने उन्हें आज का पत्रकार बनाने में अहम भूमिका निभाई।


उधर, प्रमित भट्टाचार्य ने मिंट में वापसी की जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल पहले न्यूजरूम छोड़ने के बाद अब वह दोबारा संस्थान से जुड़ रहे हैं। इस बार उन्हें ओपिनियन एडिटर बनाया गया है। उनकी जिम्मेदारी मिंट के विचार पृष्ठों और ऑनलाइन ओपिनियन सेक्शन को नए सिरे से विकसित करने की होगी।

प्रमित भट्टाचार्य ने पाठकों से ओपिनियन सेक्शन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने पसंदीदा स्तंभकारों और विचार लेखों को लेकर पाठकों की राय जानने की इच्छा जताई। उन्होंने लेख और ओपिनियन आलेख भेजने की प्रक्रिया भी स्पष्ट की है। उनके मुताबिक, लेखों और प्रस्तावों की समीक्षा उनके सहयोगी अनंत विजय काला करेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसंपर्क, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और रणनीतिक संचार से जुड़े पेशेवरों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। व्यापक जनहित के विषयों पर लिखने के इच्छुक कॉरपोरेट अधिकारियों और थिंक टैंक से जुड़े लोगों को सीधे संपादकीय टीम से संपर्क करना होगा। व्हाट्सऐप के जरिए भेजे गए लेख या प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन