Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

मंत्री जी के ओएसडी की चौथी शादी की तैयारी, सात फेरों से पहले सात समंदर पार ‘हनीमून’ की चर्चा!

छत्तीसगढ़ में मंत्री जी के ओएसडी की चौथी शादी की तैयारी, और शादी से पहले विदेश में ‘प्री-वेडिंग हनीमून’ की चर्चा।

लेखक कुणाल शुक्ला

कुणाल शुक्ला-

छत्तीसगढ़ में आमिर ख़ान और कबीर बेदी को आदर्श मानने वाले मंत्री जी के ओएसडी ने चौथी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कांग्रेस शासनकाल में भाजपाई मंत्री जी के यही तत्कालीन ओएसडी ‘पहिया विभाग’ में जमकर मलाई काट चुके हैं। लेकिन फिर वही आज़माया हुआ प्राचीन नुस्खा काम आया। ओएसडी बनने के लिए महाशय ने ऐसा पासा फेंका कि वे पूर्ववर्ती सरकार में पीड़ित और प्रताड़ित रहे हैं। बस, फिर क्या था, सत्ता बदली और साहब की किस्मत भी बदल गई। वे ओएसडी बनकर मलाई की हांडी खाने लगे।

वैसे ओएसडी साहब ने पहली सामाजिक शादी की, दूसरी शादी के लिए एक डिप्टी कलेक्टर को फांसा और तीसरी शादी के लिए भी एक ऐसी महिला से सात फेरे लिए, जो नायब तहसीलदार से पदोन्नत होकर डिप्टी कलेक्टर बनी थीं। अब वे रायपुर जिले के पड़ोसी जिले की पहिया अधिकारी से शादी करने जा रहे हैं।

व्यंग्य स्केच: गले में माला, हाथ में पासपोर्ट और सूटकेस लिए ओएसडी, पीछे मंडप, विदेश जाता हवाई जहाज़ और सोता हुआ GAD बाबू
सांकेतिक स्केच

वैसे शादी करना कोई गुनाह नहीं है। आमिर ख़ान और कबीर बेदी को भी इससे कभी कोई परहेज़ नहीं रहा। लेकिन असली दिलचस्पी शादी में नहीं, शादी से पहले की कहानी में है।

चर्चा है कि ओएसडी साहब शादी से पहले ही अपनी नई प्रेयसी के साथ विदेश में हनीमून मनाकर लौट आए हैं और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से लेकर सरकार तक को इसकी कानोंकान खबर नहीं है।

अब सवाल यह है कि साहब की चौथी शादी की तैयारियां तो निजी हैं, लेकिन विदेश यात्रा का यह प्री-वेडिंग हनीमून भी क्या पूरी तरह निजी मामला है? या फिर सरकारी ओहदे की छांव में निजी रोमांस का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है?

आखिर साहब ने शादी के सात फेरों से पहले ही सात समंदर पार की सैर कैसे कर ली?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन