Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

न्यूज़ वन इंडिया के पत्रकार निशांत शर्मा पर रंगदारी का मुकदमा

शराब ठेके का वीडियो हटाने के लिए 30 हज़ार और हर महीने 15 हज़ार मांगने का आरोप

Form page from a crime-report document with stamp, containing sections for occupation, phone number, suspect details, and present address in Hindi/English.

नोएडा। न्यूज़ वन इंडिया चैनल से जुड़े पत्रकार निशांत शर्मा के खिलाफ नोएडा के थाना फेज-1 में रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने सेक्टर-4 हरौला स्थित एक कंपोजिट शॉप पर ओवर रेटिंग से जुड़ा वीडियो डिलीट करने के बदले पैसे मांगे। एफआईआर संख्या 0568/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 308(2) के तहत 2 नवंबर 2026 को दोपहर 12:02 बजे दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता प्रशांत कुमार ने खुद को सूफी ग्रुप का मैनेजर और हरौला सेक्टर-4 कंपोजिट शॉप का प्रबंधक बताया है। तहरीर के मुताबिक 20 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति भेजकर दुकान पर कथित फर्जी ओवर रेट का वीडियो बनवाया और डाला गया। आरोप है कि 22 सितंबर 2025 को निशांत शर्मा ने आकर वीडियो डिलीट करने के लिए 30 हज़ार रुपये मांगे। शिकायत के अनुसार 29 सितंबर 2025 को वही वीडियो फिर से ट्विटर (एक्स) पर डाला गया और उसे हटाने के लिए 30 हज़ार रुपये तथा हर महीने 15 हज़ार रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने तहरीर में यह भी दावा किया है कि निशांत शर्मा के खिलाफ गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाने और नोएडा के सेक्टर-71 क्षेत्र के थाने में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी प्रति उनके पास है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर उमा शंकर को सौंपी गई है।

इस मामले में निशांत शर्मा का कहना है कि आरोप झूठे हैं। कुछ लोग षडयंत्र कर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। 1/10/2025 का मामला बताया जा रहा लेकिन अब FIR लिखी गई। इसी से पता चलता है सब कुछ गढ़ा हुआ और योजनाबद्ध है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन