Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी ने मुंबई में किए बड़े बदलाव, पदोन्नति के साथ जीतेंद्र दीक्षित की बढ़ाई ज़िम्मेदारी

एनडीटीवी मराठी के संपादक जीतेंद्र दीक्षित अब पूरे नेटवर्क के सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर, मुंबई में इनपुट की कमान संभालेंगे; प्रसन्न जोशी को मराठी चैनल की ज़िम्मेदारी।

एनडीटीवी: सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर जीतेंद्र कुमार दीक्षित और एनडीटीवी मराठी के संपादक प्रसन्न जोशी

एनडीटीवी नेटवर्क ने मुंबई में बड़े बदलाव किए हैं। एनडीटीवी मराठी के संपादक जीतेंद्र दीक्षित को अब पूरे नेटवर्क का सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। उन्हें मुंबई में नेटवर्क के इनपुट की ज़िम्मेदारी दी गई है। मराठी चैनल का असाइनमेंट डेस्क, अंग्रेज़ी, हिंदी और मराठी चैनल के ब्यूरो और बिज़नेस चैनल एनडीटीवी प्रॉफिट की कैमरा टीम भी अब दीक्षित को रिपोर्ट करेंगे।

एनडीटीवी की चीफ पीपल ऑफिसर पूर्वा मिश्रा की ओर से कर्मचारियों को भेजे गए आंतरिक मेल में बताया गया है कि जीतेंद्रकुमार रामबालक दीक्षित को सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर पदोन्नत किया गया है और वे नेटवर्क के ‘मुंबई हेड ऑफ इनपुट’ की भूमिका भी संभालेंगे। मुंबई के रिपोर्टर, फील्ड कैमरापर्सन और असाइनमेंट टीम अब उनके साथ काम करेंगे, ताकि ख़बरें जुटाने के काम में बेहतर तालमेल हो और कवरेज ज़्यादा मज़बूत बने। मेल में कहा गया है कि अंतरिम दौर में दीक्षित ने एनडीटीवी मराठी को शानदार ढंग से चलाया और अब एक्सक्लूसिव, ब्रेकिंग न्यूज़ और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर ज़ोर के बीच मुंबई के पूरे कामकाज में उनकी भूमिका बड़ी होगी। महाराष्ट्र की राजनीति की उनकी गहरी समझ को भी इसमें अहम बताया गया है।

अंतरिम संपादक रहते चर्चित स्टोरीज़ ब्रेक कीं

दीक्षित बीते डेढ़ साल से मराठी चैनल के संपादक का पद अंतरिम तौर पर संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल में चैनल ने कई ऐसी स्टोरीज़ कीं, जिनका ज़मीनी असर देखने को मिला और जो काफ़ी चर्चित हुईं। आरटीओ घोटाले पर एनडीटीवी मराठी की ख़बर दिखाए जाने के बाद एसआईटी गठित हुई। साल की महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक ख़बर ‘ऑपरेशन टाइगर-2’ भी सबसे पहले इसी चैनल ने ब्रेक की।

पत्रकारिता में तीस साल का अनुभव रखने वाले जीतेंद्र दीक्षित साल 2024 से एनडीटीवी से जुड़े हैं। बतौर पत्रकार उन्होंने देश-विदेश की कई बड़ी ख़बरें कवर की हैं। दीक्षित एक लेखक भी हैं। उन्होंने अंग्रेज़ी और हिंदी में सात किताबें लिखी हैं, जिनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुईं।

प्रसन्न जोशी संभालेंगे एनडीटीवी मराठी

दीक्षित की जगह अब मराठी चैनल के आउटपुट/संपादक का प्रभार प्रसन्न जोशी को दिया गया है। एनडीटीवी से जुड़ने से पहले जोशी पुढारी नाम के एक मराठी चैनल के संपादक थे। बीबीसी और एबीपी माझा में काम कर चुके जोशी की पहचान एक धारदार ऐंकर की रही है।

मेल के मुताबिक प्रसन्न जोशी के पास प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता का करीब दो दशक का अनुभव है। वे एबीपी नेटवर्क, साम टीवी, सकाळ मीडिया ग्रुप, बीबीसी मराठी, ज़ी मीडिया और जय महाराष्ट्र में वरिष्ठ संपादकीय और ऐंकरिंग की भूमिकाएं निभा चुके हैं। एनडीटीवी आने से पहले वे पुढारी न्यूज़ टीवी के संपादक थे। जोशी ने मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज़, मार्केटिंग एंड एडवरटाइज़मेंट और डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ में पोस्टग्रेजुएट डिग्री ली है। इसके अलावा उनके पास मीडिया एंड डिसेबिलिटी कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी है। नेटवर्क के मुताबिक, क्षेत्रीय ख़बरों में अपनी पकड़ मज़बूत करने की कोशिश के तहत जोशी अब एनडीटीवी मराठी की संपादकीय दिशा और विस्तार की कमान संभालेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन