Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

संगीत रागी द्वारा सपा प्रवक्ता मनोज काका को टीवी डिबेट में ‘अहीर गंवार’ कहना महंगा पड़ा, लड़के खोज रहे!

Screenshot of Priyanka Bharti's tweet with Hindi quotes and a split-screen news thumbnail showing two men facing off with a large 'VS' between them in a news broadcast graphic.

मोहम्मद अनस-

आरएसएस का कच्छा धो धो कर प्रोफेसर बने संगीत रागी ने सपा के प्रवक्ता मनोज यादव को कल एक टीवी डिबेट में ‘अहीर गंवार’ जैसे अपशब्द कहे। इसके बाद से संगीत रागी को दिल्ली एनसीआर के यादव खोज रहे हैं। आज संगीत रागी से मिलने, कुछ यादव नौजवान दिल्ली विवि के उसके दफ्तर पहुंचे थे, वो मिला ही नहीं।

Screenshot of a Twitter thread; a man in a white shirt is being pushed toward a doorway by several people while others reach out
Screenshot

देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/share/v/1E175Aaa8K/?mibextid=wwXIfr


अवधेश कुमार-

बात सिर्फ संगीत रागी की नहीं है, जब वे जातिवादी जहर उगल रहे थे, सपा प्रवक्ता मनोज काका को बेहूदा अहीर, गधा और सुधर की औलाद बता रहे थे तब एबीपी न्यूज Vs की जैकेट इस्तेमाल करता है. संगीत रागी और मनोज काका को आमने सामने कर देता है.

संगीत रागी की जातिवादी अपमानजनक टिप्णियां एक मिनट से ज्यादा लंबे समय तक नॉनस्टॉप चलती हैं. संगीत रागी को स्क्रीन से हटाने की बजाय एंकर चित्रा त्रिपाठी आखिर में हंसते हुए मुंह नीचा कर लेती हैं.

हम सब जानते हैं कि पीसीआर में बैठे स्विचर के हाथ कैसे तूफान की रफ्तार से चलते हैं, कैसे वो सेकेंड में फ्रेम बदलता है और आवाज को कंट्रोल करता है.

आखिर क्यों जातिवाद का ये नंगा नाच इतनी देर तक चलने दिया गया. एंकर ने संगीत रागी को तुरंत बाहर क्यों नहीं किया. उनकी आवाज को म्यूज नहीं किया गया.

इस शो का प्रोड्यूसर पीसीआर में बैठा क्या कर रहा था? अगर वो चाहता तो एंकर को फुल फ्रेम लेकर गेस्ट की आवाज को म्यूज करवा सकता था. ब्रेक पर जा सकते थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. एबीपी न्यूज हर नए दिन गर्त में जाने की एक नई कहानी लिख रहा है.


ये है बीजेपी के प्रवक्ताओं का हाल। और ये संगीत रागी कहीं प्रोफेसर भी हैं। कोई बताए कि ऐसे प्रोफेसर कैसे भर्ती किए गए और बीजेपी ऐसे बदज़ुबान लोगों को प्रवक्ता बनाकर क्या हासिल कर रही है. – प्रो मुकेश कुमार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन