Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

सत्यम पांडे कौशिक ने रफ्तार मीडिया में शुरू की नई पारी, फिरोजाबाद के ब्यूरो प्रमुख की जिम्मेदारी मिली

Three men in a professional office exchange a small boxed gift, standing before a red wall covered with plaques and awards.

फिरोजाबाद। पत्रकार सत्यम पांडे कौशिक ने रफ्तार मीडिया नेटवर्क (Raftaar Media Network) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का ब्यूरो प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने रफ्तार मीडिया नेटवर्क के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है।

सत्यम पांडे कौशिक ने अपनी नई जिम्मेदारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ बेहतर पत्रकारिता करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस से लेकर समाज के हर वर्ग की आवाज बनने, सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता देने और कानून एवं व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने रफ्तार मीडिया नेटवर्क के यूपी-उत्तराखंड हेड शाहिद सिद्दीकी और यूपी के डिप्टी ब्यूरो हेड एवं ऑपरेशन हेड तुषार मिश्रा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारिता के इस नए सफर में वरिष्ठों का आशीर्वाद और सहयोग मांगा है।

सत्यम पांडे कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता का रास्ता चुनौतियों और कठिनाइयों से भरा हो सकता है, लेकिन सहयोगियों और शुभचिंतकों के स्नेह एवं समर्थन से इन चुनौतियों का सामना करना आसान होगा। उन्होंने निष्पक्षता, जनसरोकार और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प जताया।

रफ्तार मीडिया नेटवर्क एक 24×7 सैटेलाइट न्यूज चैनल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है। उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, चैनल एयरटेल डिजिटल टीवी पर 658 और डिश टीवी व जिंग डिजिटल पर 4023 नंबर पर उपलब्ध है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन