रविंद्र के दुबे-
रविवार की सुबह युवा पत्रकार अंशु शर्मा को नर्मदा नदी में तैरते समय ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जबलपुर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद नागपुर में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति नियंत्रण में है और वे किसी भी गंभीर खतरे से बाहर हैं।
नर्मदा नदी के उस पार सुबह लगभग 9 बजे अंशु की तबीयत अचानक खराब हुई थी। घाट पर मौजूद युवा व्यवसायी टोनी अग्रवाल और पिंकी अग्रवाल सहित अन्य साथियों ने लगभग 25 मिनट में उन्हें जबलपुर अस्पताल पहुँचाया। सबसे पहले अस्पताल पहुँचने वालों में एडवोकेट जय सचदेवा थे। उन्होंने ही पत्रकार हेमराज कनौजिया को कॉल कर इंश्योरेंस कार्ड माँगा था। हेमराज से मेरी भी चर्चा हुई और मैंने पत्रकार प्रेमशंकर तिवारी को जानकारी दी।
यहां पर दैनिक भास्कर पत्र समूह के प्रबंधन के संवेदनशील पक्ष की चर्चा होना आवश्यक है। सुबह 10 बजे से पहले वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता को जानकारी दी गई। इसके तुरंत बाद भास्कर के मालिक आदरणीय कैलाश अग्रवाल और राकेश अग्रवाल के संदेश सीधे अंशु की पत्नी तक पहुँचे। इलाज के लिए भास्कर के दिल्ली कार्यालय से प्रयास किए गए।
भास्कर प्रबंधन ने इलाज में पैसे की चिंता न करने का भरोसा भी दिया। यह सराहनीय पक्ष है। इससे पहले पत्रकार गोपाल अवस्थी के इलाज में भी भास्कर प्रबंधन ने खुलकर मदद की थी। आदरणीय राकेश भाई साहब ने परिवार के सदस्य की तरह गोपाल अवस्थी का साथ दिया था।
रात लगभग 9 बजे विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी जबलपुर अस्पताल पहुँचे, उन्होंने जिला अस्पताल में डॉ. नवनीत कोठारी से बात की और एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने के निर्देश दिए। साथ ही अगले दिन Dr Mohan Yadav से चर्चा का आश्वासन दिया। तभी सांसद Ashish Dubey भी अस्पताल पहुँच गए और उन्होंने एम्स दिल्ली या मेदांता अस्पताल दिल्ली में बात करने का भरोसा दिया। उन्होंने एम्स के डायरेक्टर को मेल किया और एक पत्र भी लिखा। वह पत्र पत्रकार विप्लव अग्रवाल ने लाकर दिया। मेदांता में भर्ती कराने के लिए सांसद Vivek Tankha से भी बातचीत हुई और वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला ने मेदांता में बात कर संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया।
इस सबके बीच जबलपुर अस्पताल ने बेहतर इलाज हायर सेंटर में कराने की सलाह दी और परिजनों पर लगातार दबाव बनाया।
अस्पताल पहुँचे कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने नागपुर ले जाने में सहयोग किया। वहाँ किस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, इस पर भी भास्कर प्रबंधन ने परिजनों से बात की। नागपुर भास्कर में पदस्थ वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिपाठी ने नागपुर के सबसे बेहतरीन अस्पताल में अंशु का इलाज कराने क़ी व्यवस्था कराई। अंशु शर्मा जल्द ही स्वस्थ होकर हम सबके बीच होंगे।
यहाँ मेला विकास प्राधिकारण अध्यक्ष पं विनोद गोंटिया,विधायक अभिलाष पांडे, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, विनय सक्सेना, चिंटू चौकसे, कमलेश अग्रवाल व सुंदर अग्रवाल सहित अन्य सभी पत्रकारों व शुभचिंतकों ने अस्पताल पहुँचकर परिजनों से चर्चा की।
सभी के सामूहिक प्रयास से अंशु भाई खतरे से उबर सके। सभी लोग साधु वाद के पात्र हैं। भास्कर प्रबंधन ने जिस संवेदनशीलता का परिचय दिया है इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। सभी राजनीतिक हस्तियों की भूमिका भी सराहनीय रही। ईश्वर से प्रार्थना है कि अंशु भाई जल्द ही स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने कामकाज में वापस लौटे।
-Shivendra Khamparia

