Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इटावा के युवा पत्रकार अमित वर्मा टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े

Male reporter holding a Times Now Navbharat microphone outdoors, with the Times Now Navbharat sign visible in the background.

इटावा। जिले के युवा पत्रकार अमित वर्मा को मीडिया संस्थान टाइम्स नाउ नवभारत ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें इटावा जिला प्रभारी बनाया गया है। अब जिले की हर छोटी-बड़ी खबरें टाइम्स नाउ नवभारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी।

अमित वर्मा पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। इनमें हिंदुस्तान अखबार, जेएमडी, टाइम टीवी और टीवी 100 सहित अन्य मीडिया संस्थान शामिल हैं। अपने अनुभव और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता के चलते उन्हें यह नई जिम्मेदारी मिली है।

टाइम्स नाउ नवभारत के माध्यम से अमित वर्मा अब इटावा जिले की प्रमुख घटनाओं, जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उनकी जिम्मेदारी जिले की खबरों को प्रमुखता से उठाने और स्थानीय घटनाक्रम से पाठकों व दर्शकों को रूबरू कराने की होगी।

अमित वर्मा का जन्म इटावा जिले के अजीत नगर में हुआ है। उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। अमित वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों में खुशी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन