Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लखीमपुर खीरी जिले के प्रभारी बने सतीश त्रिवेदी

Male reporter in a blue checkered shirt holds a Times Now Navbharat microphone indoors, with a phone showing in his pocket nearby.

लखीमपुर खीरी। गोला तहसील क्षेत्र के छोटे से गांव हजूर पुरवा से निकलकर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सतीश त्रिवेदी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में लखीमपुर जिले के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।

सतीश त्रिवेदी पिछले करीब सात वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक आज समाचार पत्र से की थी। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण में 4 साल तक काम किया। उसके बाद राष्ट्रीय सहारा सहित अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम करते हुए पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया। लगातार मेहनत, लगन और खबरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

सतीश त्रिवेदी अपनी कार्यशैली, शांत स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके सहयोगियों और परिचितों के बीच उनकी अच्छी छवि है। गांव की गलियों से शुरू हुआ उनका सफर अब राष्ट्रीय स्तर के मीडिया संस्थान तक पहुंच गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में नई जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारिता जगत के लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह अपनी मेहनत, निष्पक्ष पत्रकारिता और अनुभव के दम पर नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और लखीमपुर खीरी की जनसमस्याओं एवं महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से सामने लाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन