Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

संतकबीरनगर के वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर शोक

संतकबीरनगर के पत्रकार शोभित पांडे़य के निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट किया है। बीते मंगलवार रात में हृदय गति रूकने से उनकी मौत हो गई थी। वह लंबे समय तक अमर उजाला संतकबीरनगर जिले के ब्यूरो चीफ रहे। वर्तमान में हिंदुस्तान अखबार से जुडे़ रहे। खबरों पर अच्छी पकड़ होने के साथ सहजभाव से हर किसी से जल्दी घुल मिल जाते थे।म

हराजगंज जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने गहरा शोक प्रकट करते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार जगत ने कलम के सच्चे सिपाही को सदा के लिए खो दिया है। संरक्षक जेपी सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अंकुश श्रीवास्तव, बीडी यादव, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, विनय कुमार नायक समेत तमाम पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन