Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

क्या योगी को निपटाने की साज़िश दिल्ली ने रच दी है?

योगी आदित्यनाथ के ‘आजतक’ इंटरव्यू के बाद यशवंत सिंह का ऑब्जरवेशन: यूपी 2027 से पहले दिल्ली बनाम लखनऊ की अंदरूनी जंग।

आजतक से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यशवंत सिंह-

योगी ने ‘आजतक’ से बातचीत में इशारे-इशारे में साफ़ कर दिया है कि उन्हें निपटाने की साज़िश दिल्ली ने रच दी है। एसआईआर में सवा करोड़ से ज़्यादा (1.27 करोड़) हिंदू मतदाता कटे हैं और मुस्लिम मतदाता कई प्रतिशत बढ़े हैं।

अमित शाह के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा वर्षों से लखनऊ के योगी वाले अस्तबल में बंधा हुआ हिनहिना रहा है। अब लगता है फाइनली उसे मुक्त कराने की तैयारी कर ली गई है।

अगर अखिलेश जी की पार्टी नंबर एक बन जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं करना चाहिए। योगी जी को खत्म करने के लिए बीजेपी में जो आंतरिक युद्ध शुरू हुआ है, वह चुनाव में चरम रूप ले लेगा। दिल्ली से तय किए गए प्रत्याशी हराए जाएंगे। दिल्ली से ऐसे प्रत्याशी तय किए जाएंगे, जिससे वो स्वतः हारें और सपा बढ़त ले।

हारी हुई बीजेपी का नेता योगी नहीं होंगे। उन्हें हार का ज़िम्मेदार मानते हुए किनारे कर दिया जाएगा।

अखिलेश जी के सीएम बनने के एक बरस बाद दिल्ली एक ऑपरेशन शुरू करेगा और आधे विधायकों को तोड़कर बसपा की मदद से अपनी सरकार बना लेगा, जिसके सीएम दिल्ली की पसंद के होंगे!

ये सब मेरा ऑब्जरवेशन है। आप क्या सोचते हैं?

कमेंट करने और पढ़ने के लिए फेसबुक पर जाएं, इस लिंक के सहारे- https://www.facebook.com/share/p/1BFqbWLY6p/?mibextid=wwXIfrhttps://www.facebook.com/share/p/1BFqbWLY6p/?mibextid=wwXIfr

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब SIR के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला।

सीधा आरोप चुनाव आयेग पर
-SIR के बाद उत्तर प्रदेश में 1.65% मुस्लिम वोटर बढ़े
-1.27 करोड़ हिंदू वोटर काटे गए

योगी आदित्यनाथ ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा,वे पता करेंगे कि चुनाव आयोग ने किस तरीके से इन नाम को काटा। उन्होंने इसमें साजिश होने का संकेत दिया ।कहा,नाम काटने में उनकी सरकार का कोई हाथ नहीं। उनके तेवर काफ़ी तल्ख़ दिखे।

वैसे चुनाव आयोग ने SIR के बाद धर्मवार आँकड़ा जारी किया ?

या राज्य सरकार ने पर्दे के पीछे बहुत बड़ा अभियान चलाकर इसे जाना!

-नरेंद्र नाथ मिश्रा (वरिष्ठ पत्रकार)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन