Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

प्रदीप शर्मा बने प्रेस क्लब यमुनानगर-जगाधरी के प्रधान

यमुनानगर-जगाधरी के सभी पत्रकारों की मीटिंग बांके बिहारी मंदिर मॉडल टाऊन स्थित यमुनानगर में हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नरेश उप्पल ने की। इसमें मीडिया से जुड़े सभी सदस्यों के कल्याण के लिए स्वतंत्र मंच का गठन किया गया, जिसका नाम सर्व सम्मति से ‘प्रेस क्लब यमुनानगर-जगाधरी’ रखा गया। प्रेस क्लब यमुनानगर-जगाधरी का संचालन करने के लिए एक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से प्रदीप शर्मा को प्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक ओम पाहवा, नरेश उप्पल, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव चौहान, आशीष शर्मा, महासचिव मोहित विज, सह सचिव संजीव कंबोज, उपप्रधान सुमित ओबराय, शिव चुन्नी, भारत भूषण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कपिल सहगल व कोषाध्यक्ष नरेंद्र राणा को बनाया गया है।

नवनियुक्त प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब मीडिया से जुड़े सभी लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगा। इसके लिए क्लब द्वारा नए सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए समय-समय पर शिविर व कार्यशाला का आयोजन करेगा। प्रदीप शर्मा ने कहा कि क्लब का उदेश्य सिर्फ पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को ही नहीं उठाएगा बल्कि सामाजिक सरोकार के चलते भी काम करेगा। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने नवनियुक्त प्रधान व कार्यकारिणी के सदस्यों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिलेगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब यमुनानगर-जगाधरी के सदस्य व हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट के पूर्व प्रधान भगवान सिंह राणा, जिला प्रेस एसो0 के पुर्व अध्यक्ष राकेश भारतीय, गुरदीप सिंह सोढी, रण सिंह चौहान, विजय शर्मा, चंद्रशेखर, प्रमोद सैनी, रजनीश सैनी, आदित्य शर्मा, नितिन शर्मा, राकेश कुमार, आशीष शर्मा, राजकुमार शर्मा, पवन कुमार समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन