Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया मामले में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने जरूरी कदम उठाने का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को भरोसा दिलाया है कि जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश को पूरी तरह लागू कराने के लिये वे जो भी आवश्यक कदम होगा, जरूर उठायेंगे। इसके लिये राज्यपाल ने कहा है कि पत्रकार अपने एजेंडे के साथ उनसे मिलने आयें और इस वेज बोर्ड को लागू कराने में जो भी समस्या आयेगी, उसे दूर करने के लिये दखल दिया जायेगा।

मुंबई हिन्दी पत्रकार संघ द्वारा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से वार्तालाप कार्यक्रम २४ जुलाई को मुंबई प्रेस क्लब के कांफ्रेस हाल में रखा गया था। इस वार्तालाप कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई हिन्दी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे और महासचिव विजय सिंह कौशिक ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मजीठिया क्रांतिकारी और मुंबई के पत्रकार शशिकांत सिंह ने सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के अच्छे दिन कब आयेंगे। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी किसी भी समाचार पत्र प्रतिष्ठान ने जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश को लागू नहीं किया।

इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि जस्टिस मजीठिया वेर्ज बोर्ड मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिये जो भी जरूरी कदम उठाना होगा, वे जरुर उठायेंगे। इसके लिये राज्यपाल ने कहा कि आप लोग एक एजेंडा के साथ मिलिये। एजेंडा के साथ हम पत्रकार संगठनों का भी स्वागत करेंगे।

प्रेस कांफ्रेस के बाद राज्यपाल के एडीसी मेजर जगमीत सिंह ने भी शशिकांत सिंह से मुलाकात की और भरोसा दिया कि आप और पत्रकार संघटन तय कर लें कि कब मुलाकात करना है और मेल कर दीजिये, मैं मुलाकात का समय तय करा कर आपको अवगत करा दूंगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमरजीत मिश्र, मुंबई हिन्दी पत्रकार संघ के विनोद यादव सहित कई पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओपी तिवारी ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन