Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय त्रिपाठी और राजेश वाजपेयी की नई पारी, मलय का तबादला, जगदीश जोशी के इस्तीफे की चर्चा

संजय त्रिपाठी ने अमर उजाला को गुडबॉय कर दिया है. वे देहरादून यूनिट में पदस्थ थे. उन्होंने नई पारी की शुरुआत एबीपी न्यूज के साथ की है. प्रिंट से इलेक्ट्रानिक मीडिया में कदम रखने वाले संजय तेजतर्रार पत्रकार माने जाते हैं. उन्होंने आई-नेक्स्ट कानपुर और अमर उजाला कानपुर व लखनऊ में भी लंबे समय तक काम किया है. एबीपी न्यूज में संजय सीनियर करेस्पांडेंट बनाए गए हैं. उन्हें सीबीआई, ईडी और सीबीडीटी जैसे विभाग की रिपोर्टिंग करनी है.

उधर, लखनऊ से खबर है कि राजेश वाजपेयी ने समाचार प्लस से इस्तीफा दे दिया है. वे समाचार प्लस के लिए उन्नाव और कानपुर जिलों की रिपोर्टिंग करते थे. राजेश ने नई पारी की शुरुआत एचएनएन 24×7 चैनल के साथ की है. उन्हें यहां एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है. यह चैनल अभी तक उत्तराखंड का रीजनल न्यूज चैनल हुआ करता था. आने वाले दिनों में इसका विस्तार यूपी में किया जाना है, जिसके तहत नई भर्तियां की जा रही हैं.

हिन्दुस्तान वाराणसी से मलय ओझा का पटना ट्रांसफर… वाराणसी ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यरत मलय ओझा का ट्रांसफर पटना कर दिया गया है. वाराणसी में मलय पिछले साल ही नोएडा से ट्रांसफर होकर आए थे. साल 2004 से लिए मलय ओझा ने दैनिक जागरण, आज तक और अब हिन्दुस्तान के लिए इंटरनेट विभाग में कार्र कर रहे हैं. मलय ओझा का पद है चीफ कंटेंट क्रियेटर.

एक खबर इलाहाबाद से आ रही है. चर्चा है कि दैनिक जागरण इलाहाबाद के संपादक जगदीश जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह दैनिक जागरण वाराणसी में कार्यरत मदन मोहन सिंह को नया संपादक बनाए जाने की सूचना है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन