Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गंगेश झा का निधन, संजय की मां नहीं रहीं, एके गुप्ता को नई जिम्मेदारी, ऋषि शर्मा ने इस्तीफा दिया

सहरसा के पत्रकार संजय सोनी ने जानकारी दी है कि पत्रकारिता जगत के हस्ताक्षर गंगेश झा अब इस दुनिया को अलविदा कह गए। कल करीब 9 बजे उनका हार्ट अटैक हुआ है। निधन की खबर सुनकर हर कोई मर्माहत है।

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नालंदा जिला इकाई के पूर्व जिला महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार की माता सीता देवी का देहांत 29 अक्टूबर की संध्या मंगलवार को अपने पैतृक निवास पर हुआ। बुधवार को बाढ़ के उमानाथ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र पत्रकार रणजीत सिंह ने अपनी माता को मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के महामंत्री शिव प्रकाश गौड़ द्वारा ए के गुप्ताको पूर्वी उत्तर प्रदेश का संयोजक बनाया गया है।

आशीष शर्मा ऋषि ने न्यूज़ ट्रैक को कहा अलविदा. कुम्भ पर लाएंगे बॉलीवुड मूवी. लखनऊ के युवा खोजी पत्रकार आशीष शर्मा ऋषि ने न्यूज़ ट्रैक को अलविदा कह दिया है. जल्द ही ऋषि ‘प्रयागराज’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देंगे. ये फिल्म कुंभ पर आधारित है, जिसका आयोजन ‘प्रयागराज’ में ही किया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. anand tiwari

    December 27, 2018 at 5:27 pm

    bina interview ke etv bharti nahi karta….ap puri jankari kare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन