Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रणबीर-कैटरीना के डिनर में ऋषि ने महिला रिपोर्टर को कहा – स्टुपिड, इडियट

मुंबई : पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए हाल ही में कपूर फैमिली ने डिनर रखा। जब एक फिमेल जर्नलिस्ट ने ऋषि कपूर से डिनर में कैटरीना की मौजूदगी पर सवाल पूछा तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और कहा- ‘मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैं यहां क्यों आया हूं। आप मुझसे इस तरह का सवाल क्यों कर रही हैं, मैं ये पसंद नहीं करता।’ इतना ही नहीं, ऋषि कपूर ने जाते हुए फिमेल जर्नलिस्ट को स्टुपिड और इडियट कहते हुए तंज कसा – ‘स्टुपिड सवाल पूछते हैं और खुद को जर्नलिस्ट कहते हैं।’ 

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने शादी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला किया था। उसके बाद उन्होंने अपने पाली हिल स्थित घर ‘कृष्ण राज’ को छोड़ने के लिए निजी अपार्टमेंट की जरूरत परिजनों से जताई ताकि वह वह कैटरीना के साथ रह सकें। रणबीर ने कई बिल्डरों से बात की। वे बांद्रा और जुहू में एक बड़ा अपार्टमेंट तलाशते रहे। कैटरीना अक्सर रणबीर से मिलने उनके घर ‘कृष्णा राज’ जाती रहती थीं। रणबीर के पिता ऋषि कपूर को कैटरीना का बार-बार आना पसंद नहीं था। ऋषि इस बारे में कई बार टिप्प्णी करते थे। रणबीर ने तभी अपने माता-पिता के घर को छोड़ने का और कैटरीना के साथ रहने का फैसला किया। 

बॉलीवुड हॉट कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने भले ही कभी अपने रिलेशन को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया हो, लेकिन अब दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने दोनों के रिलेशन की पुष्टि भी कर दी है। हाल ही में ऋषि ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे शादी के बाद मेरे पापा ने प्रॉपर स्पेस दिया था। वही मैं रणबीर के साथ कर रहा हूं। जब उसने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ अलग रहने का डिसीजन लिया, तो मैं उसके साथ था। यह उसकी पर्सनल लाइफ है। गौरतलब है कि आईबीजा ट्रिप की हॉट फोटोज लीक होने के बाद रणबीर-कैटरीना का रिश्ता सुर्खियों का हिस्सा बना था। उसके बाद दोनों के लिव इन रिलेशन में रहने और जल्द शादी करने की खबरें आई थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन