Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

तीन करोड़ के एवज में सलमान खुर्शीद की सलाह पर आशीष खेतान ने लिखा लेख : भूषण

नई दिल्ली : आप के बागी नेता प्रशांत भूषण ने आप नेता आशीष खेतान पर 2 जी घोटाले की आरोपी कंपनी एस्सार को बचाने का आरोप लगाया है. प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया है कि आशीष खेतान ने एस्सार कंपनी के पक्ष में तहलका में लेख लिखा था, जिसके एवज में कंपनी ने मैग्जीन को 3 करोड़ का चंदा दिया। आप ने इस आरोप को खारिज करते हुए खुद प्रशांत भूषण पर सवालिया निशाना लगाया है वहीं एस्सार कंपनी ने पूरे मामले पर कुछ कहने से इंकार कर दिया है.

अनुशासनहीनता के मुद्दे पर कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए आप के बागी नेता प्रशांत भूषण ने आशीष खेतान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2 जी घोटाले की आरोपी कंपनी एस्सार को बचाने की कोशिश की है.

आशीष खेतान ने बतौर पत्रकार 31 दिसंबर 2011 को तहलका में 2 जी घोटाले की आरोपी कंपनी एस्सार को बचाने के लिए लेख लिखा था. लेख उस समय के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की सलाह पर लिखा गया था. खेतान के लेख के एवज में एस्सार कंपनी ने तहलका मैग्जीन को गोवा फेस्ट के लिए 3 करोड़ का चंदा दिया .

खेतान ने तहलका पत्रकार रहते हुए 31 दिसंबर 2011 में तहलका में 2जी घोटाले की आरोपी कंपनी एस्सार को बचाने के लिए लेख लिखा था. लेख उस समय के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की सलाह पर लिखा था. खुर्शीद यूपीए के 15 उन मंत्रियों में शामिल थे जिनके खिलाफ आप नेताओं ने आरोप लगाए थे और जांच के लिए एसआईटी बनाने के लिए जंतर मंतर पर धरना दिया था. भूषण का आरोप है कि खेतान ने पेड न्यूज लिखी जिसके एवज में एस्सार कंपनी ने तहलका मैग्जीन को गोवा फेस्ट के लिए 3 करोड़ का चंदा दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन