Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया के अध्यक्ष बने राधावल्लभ और चौकसे महासचिव

बिलासपुर / भोपाल : इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया की अंतरप्रांतीय बैठक में पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। मध्यप्रदेश के राधावल्लभ शारदा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के शिवकुमार शर्मा को सेकेट्री जनरल बनाया गया। राधावल्लभ शारदा ने भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राम मोहन चौकसे को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। चौकसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सह-प्रभार भी संभालेंगे।   

बिलासपुर / भोपाल : इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया की अंतरप्रांतीय बैठक में पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। मध्यप्रदेश के राधावल्लभ शारदा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के शिवकुमार शर्मा को सेकेट्री जनरल बनाया गया। राधावल्लभ शारदा ने भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राम मोहन चौकसे को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। चौकसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सह-प्रभार भी संभालेंगे।   

इसके अलावा सुरेन्द्र साहू उड़ीसा, राज गोस्वामी छत्तीसगढ़, आर.एस.बाबू तमिलनाडु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद पांचाल हरियाणा के कोषाध्यक्ष, अशोक नेहरू जम्मू-काश्मीर, निशांत कांबले महाराष्ट्र के महासचिव, देवेन्द्र शर्मा उत्तर प्रदेश, महेश कुमार तिवारी छत्तीसगढ़, अविनाश मिश्रा उड़ीसा, अरुण जैन म.प्र. के लिए सचिव चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक टण्डन दिल्ली, मीना विनोदिया जबलपुर म.प्र., अवतार नेहरु उत्तरांचल, रितेश चौरसिया बिहार, रविकुमार हिमांचल प्रदेश, व्ही.व्ही.पी.वेल्यू पुंदीचेरी, लीलाधर शर्मा फजिल्का पंजाब, अशोक पण्डा भिलाई, हर्ष सिंग शहगल जम्मू-काश्मीर, दिग्विजय सिंह जबलपुर, महेश शर्मा महाराष्ट्र , अनिल ज्यानी पंजाब, मनोज मेहता झाबुआ से निर्वाचित किए गए हैं। 

बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विर्मश किया गया। बैठक में चौथे स्तंभ को खबरपालिका के रूप में भारतवर्ष के संविधान में स्थान दिलाने, ग्रामीण अंचल में कार्यरत पत्रकारों को मजीठिया वेज बोर्ड दिलाने, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की तरह सभी राज्यों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को पेंशन और 10 हजार रुपये जीवन यापन भत्ता दिए जाने, रेलवे में अधिमान्य पत्रकारों को ऑनलाईन रिजर्वेशन की सुविधा संबंधी प्रस्ताव रख गए। प्रस्तावों को क्रियान्वित करवाने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राधावल्लभ शारदा ने और संचालन उपाध्यक्ष राज गोस्वामी ने किया। बैठक में दिल्ली सहित 21 राज्यों के संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन