Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नशे में नीलाभ अश्क ने पत्नी भूमिका द्विवेदी पर किया अटैक, गाली-गलौज, मारपीट

गाजियाबाद : पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लापता लेखक-रंगकर्मी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क के पुत्र नीलाभ अश्क ने कल घर पहुंचकर अपनी पत्नी भूमिका द्विवेदी से गाली-गलौज और मारपीट की। भूमिका का कहना है कि हमले के समय वह शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने तुरंत पुलिस के अलावा आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया, जिससे कोई बड़ी वारदात होने से रह गई। 

गाजियाबाद : पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लापता लेखक-रंगकर्मी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क के पुत्र नीलाभ अश्क ने कल घर पहुंचकर अपनी पत्नी भूमिका द्विवेदी से गाली-गलौज और मारपीट की। भूमिका का कहना है कि हमले के समय वह शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने तुरंत पुलिस के अलावा आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया, जिससे कोई बड़ी वारदात होने से रह गई। 

भूमिका द्विवेदी ने लोनी थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया है कि वह नीलाभ अश्क की पत्नी के रूप में बी 1/29 फर्स्ट फ्लोर, डी एल एफ, अंकुर विहार लोनी (गाजियाबाद) में रहती हैं। उनके पति नीलाभ अश्क विगत 3 मई 2015 से घर से लापता रह रहे हैं। उनकी गुमशुदगी की लिखित दरख्वॉस्त भी मैंने लोनी थाने में दे रखी है। नीलाभ कल सुबह तकरीबन 11 बजे शराब के नशे मे धुत्त होकर घर आए और जबरन घर में रखी कार की चाबी झपटने लगे। यह पूछने पर कि वे इतने दिनों तक कहाँ थे और फिलवक्त कहाँ से आ रहे हैं, उन्होंने भद्दी भद्दी गालियों की झड़ी लगा दी। चीख-चीख कर कहने लगे, कि तुम मुझसे ये सब नहीं पूछ सकती हो। 

भूमिका द्विवेदी के मुताबिक उनका निवास फर्स्ट फ्लोर पर है। जब पति नीलाभ अश्क नीचे उतर कर जाने लगे तो उनसे घर छोड़कर न जाने की वह विनती करने लगीं. इस पर उन्होंने घर के बाहर बीच सड़क पर, सारे मोहल्ले के सामने उन्हें बुरी तरह से पीटा, जिससे उनकी पीठ, घुटनों और सिर पर काफी चोटें आईं। सबसे गहरी चोट उनकी कलाई पर आई है, जो सूज गई है और लगातार असहनीय दर्द हो रहा है। 

घटनाक्रम के दौरान ही बताया जाता है कि भूमिका द्विवेदी की मां ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच मौके पर जमा आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भूमिका द्विवेदी ने बताया कि उस समय पुलिस के मौजूद रहने तक नीलाभ चुप रहे। उसके समझा बुझाकर चले जाने के बाद दोबारा मारने पीटने लगे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। घटना के समय सिर्फ भूमिका की मां घर में थीं। भूमिका द्विवेदी ने बताया कि दोपहर से देर शाम तक तांडव, मारपीट, गाली गलौज करने के बाद नीलाभ मैकेनिक के यहां खड़ी कर आए गाड़ी से देर रात अज्ञात ठिकाने की ओर रवाना हो गए।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन