Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में लिखी किताब ‘शाहजहाँपुर से देवरिया: रेलवे स्टेशन से जेल तक’ जल्द छपेगी

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में लिखी पुस्तक ‘शाहजहाँपुर से देवरिया: रेलवे स्टेशन से जेल तक’ जल्द प्रकाशित होगी। हस्तलिखित पांडुलिपि जस की तस छपेगी।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पुस्तक 'शाहजहाँपुर से देवरिया: रेलवे स्टेशन से जेल तक' का कवर

पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की पुस्तक ‘शाहजहाँपुर से देवरिया: रेलवे स्टेशन से जेल तक’ का शीघ्र ही प्रकाशन किया जा रहा है।

यह पुस्तक उन्हें 09 दिसंबर 2025 को रात 1.30 बजे शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ–नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस से उतारे जाने और वहां से देवरिया लाकर 10 दिसंबर की शाम 4 बजे देवरिया जेल ले जाए जाने की घटना पर है। पुस्तक में उस पूरी घटना और उससे जुड़े घटनाक्रमों के साथ लेखक के अनुभवों और इस संबंध में उनका व्यक्तिगत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

इस पुस्तक का मूल लेखन देवरिया जेल में किया गया था। अब इस मूल हस्तलिखित पांडुलिपि को बिना किसी परिवर्तन के जस का तस प्रकाशित किया जा रहा है, जिसमें मूल घटनाओं, विचारों अथवा विश्लेषण में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

अमिताभ ठाकुर के अनुसार यह पुस्तक केवल एक व्यक्तिगत अनुभव तक सीमित नहीं है। इसमें मानवाधिकारों, पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस शक्तियों के प्रयोग, विधिक प्रक्रियाओं, प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य अपने अनुभवों और उनसे जुड़े प्रश्नों को सार्वजनिक विमर्श के सामने रखना तथा कानून के शासन, मानवाधिकारों और संस्थागत जवाबदेही से संबंधित मुद्दों पर सार्थक चर्चा को प्रोत्साहित करना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास